ड्रग मामले में फंसे टीवी कपल एबिगेल पांडे और सनम जौहर ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, कोरियोग्राफर ने लिखा, 'मैं तब तक नहीं डरूंगा, जब तक तुम साथ हो'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही इंडस्ट्री का बड़ा ड्रग कनेक्शन सामने आया है। कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियों के साथ टीवी के पॉपुलर कपल एबिगेल पांडे और सनम जौहर भी एनसीबी के निशाने पर थे। मुंबई के बड़े ड्रग पैडलर से लिंक निकलने के बाद दोनों से नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरों ने लगातार दो दिन पूछताछ की थी। दोनों के घर में रैड भी मारी गई थी जहां से ड्रग की कुछ मात्रा बरामद होने पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके कुछ ही दिनों बाद कपल ने साथ में एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए एक दूसरे के साथ बने रहने की बात कही है।

टीवी एक्ट्रेस एबिगेल पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर की है जिसमें सनम एक्ट्रेस के गाल पर किस कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'साथ में रहकर सबसे ज्यादा मजबूत, तुम पर गर्व है, हम दोनों पर गर्व है। वफादारी ही हमारी सबसे बड़ी खूबी है और हमेशा रहेगी'।

एबिगेल पांडे की इस खूबसूरत पोस्ट के कुछ ही समय बाद ब्वॉयफ्रेंड सनम जौहर ने भी वही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जब रात आए, और दुनिया में अंधेरा हो जाए, और जब सिर्फ चांद ही रोशनी दे, नहीं, मैं डरूंगा नहीं, मैं डरूंगा नहीं सिर्फ तब तक जब तक तुम मेरे साथ खड़ी हो। मेरे साथ रहो। नहीं डरता'।

रोमांटिक तस्वीर में सनम का कैप्शन।

एबिगेल पांडे का नाम ड्रग पैडलर ने नारकोटिक ब्यूरो की पूछताछ में बताया था। ड्रग पैडलर से कनेक्शन होने पर दोनों से कड़ी पूछताछ की गई है। खबरों की मानें तो एबिगेल ने पूछताछ में सारा खान और अंगद हसीजा के नामों को खुलासा किया था जिसके बाद दोनों को समन भेजा गया था। अंगद ने भास्कर से बातचीत के दौरान ड्रग कनेक्शन होने की बात पर कहा कि वो ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानते और ना ही उनका इस केस से कोई लेना देना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TV couple Abigail Pandey and Sanam Johar shares romantic picture together who caught in drug case, choreographer wrote, 'I will not be afraid as long as you stand by me'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iFRbrv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......