बिग बॉस के घर में एंट्री लेने से पहले गौहर खान ने की ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार से वीडियो चैट, कई दिन दूर रहने की बात पर उदास हुए कोरियोग्राफर
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर से होने जा रहा है जिसकी शूटिंग 1 अक्टूबर से शुरू की जा रही है। इस शो को इस बार शुरुआत से ही दिलचस्प बनाने के लिए कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स भी शो में एंट्री लेने जा रहे हैं जिनमें बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान भी शामिल हैं। एक्ट्रेस ने शो में एंट्री लेने से पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड से वीडियो चैट की है जिसमें जैद कई दिन दूर रहने की बात पर थोड़े परेशान नजर आए।
गौहर ने बुधवार को इंस्टाग्राम के जरिए एक लाइव सेशन रखा था जिसमें जैद भी शामिल हुए। इस दौरान गौहर बिग बॉस के बारे में खुलकर बात करने में झिझक रही थीं मगर जैद ने उनके बिग बॉस हाउस में एंटर होने की घोषणा कर दी। लाइव सेशन में जैद ने गौहर से कुछ दिन दूर रहने पर थोड़ा परेशान होने का भी हिंट दिया। वीडियो में जैद के भाई आवेज दरबार और बहन ने भी गौहर को शो में जाने के लिए कुछ टिप्स दीं।
बता दें कि जैद दरबार म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। गौहर और जैद ने एक लंबे समय से अपने रिलेशन पर चुप्पी साधी थी हालांकि जैद के पिता ने रिलेशन की खबरों को कन्फर्म किया। सितम्बर में जैद ने अपनी दूसरी मां आएशा को भी गौहर के बारे में बताया जिससे उनके परिवार को कोई एतराज नहीं है। इस्माइल का कहना है कि अगर बच्चे शादी करना चाहते हैं तो इसमें उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
गौहर खान बिग बॉस 7 की विनर रह चुकी हैं जिसके 7 साल बाद दोबारा बिग बॉस हाउस में एंटर करने के लिए एक्ट्रेस बेहद उत्साहित हैं। गौहर के साथ शो में हिना खान और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला भी होंगे। ये तीनों ही एक्स कंटेस्टेंट नए सदस्यों के लिए घर में खास रूल्स बनाकर मनोरंजन का तड़का लगाने वाले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36oLVWS
Comments