वायरल वीडियो के बाद फिर रीक्रिएट किया गया 'रसोड़े में कौन था' डायलॉग, इस बार गोपी बहू नहीं गहना से सवाल करेंगी कोकिलाबेन
यशराज मुखाते के रैप सॉन्ग रसोड़े में कौन था के बाद ये डायलॉग हर किसी की जुबान पर चढ़ गया है। ये डायलॉग इतना वायरल हुआ कि शो की मेकर रश्मि सिंह ने इसी बीच शो के दूसरे सीजन की भी अनाउंसमेंट कर दी थी। अब जब ये शो दोबारा शुरू हो चुका है तो फिर एक बार दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए शो में रसोड़े में कौन था डायलॉग रीक्रिएट किया गया है।
हाल ही में स्टार प्लस चैनल द्वारा शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें दर्शकों को एक बार फिर कोकिलाबेन उर्फ रूपल पटेल का दमदार डायलॉग देखने मिल रहा है। इस बार डायलॉग में बदलाव करते हुए इसे 'कूकर में चने' के बजाय 'प्रसाद में अंडे' पर बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ गोपी बहू की जगह इस बार नई किरदार गहना को टार्गेट किया गया है।
प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रसाद में अंडा मिला देखकर कोकिलाबेन पूरे घर को इकट्ठा कर लेती हैं। क्योंकि प्रसाद गहना (स्नेहा जैन) ने तैयार किया था इसलिए कोकिलाबेन उससे फेमस डायलॉग के साथ पूछती हैं कि 'जब तुम किचन से बाहर आई तो उस समय रसोड़े में कौन था'। ये प्रोमो देखकर हर किसी को यशराज का पॉपुलर रैप सॉन्ग जरूर याद आएगा।
19 अक्टूबर से ऑन- एयर हुए इस शो में रूपल पटेल, देवोलीना भट्टाचार्जी, मोहम्मद नाजिम (अहम), हर्ष नागर (अनंत) और स्नेहा जैन अहम किरदार निभा रहे हैं। बताते चलें कि इस शो में हाउस हेल्प गहना की नॉन-ग्लैमर छवि बरकरार रखने के लिए स्नेहा जैन का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद करवाया गया है। ये शो की मेकर रश्मि का फैसला था
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Fl5GG
Comments