एक्ट्रेस ने कहा- सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं सीएम, उन्हें शर्म आनी चाहिए; वे इस कुर्सी के लायक नहीं

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने मुख्यमंत्री उद्धव की दशहरा रैली में दिए गए भाषण को लेकर उन पर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने उद्धव को छोटा व्यक्ति बताते हुए उन पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कंगना ने कहा कि उद्धव ऐसा बर्ताव कर रहे हैं जैसे कि वे महाराष्ट्र के मालिक हैं। सीएम पर छोटे-छोटे झगड़ों में लिप्त रहने का आरोप भी लगाया है। कंगना ने ट्विटर पर एक के बाद एक 6 ट्वीट किए हैं।

कंगना ने ट्विटर पर लिखा...

  • मुख्यमंत्री जी आप एक बहुत ही छोटे व्यक्ति हैं, हिमाचल को देव भूमि कहा जाता है, यहां अधिकतम मंदिर हैं और शून्य अपराध दर भी है, हां यह बहुत उपजाऊ भूमि है, जहां सेब, कीवी, अनार, स्ट्रॉबेरी उगाता है, यहां कुछ भी उग सकता है। हमारे यहां बहुत अमीर और बहुत गरीब लोग नहीं रहते। यह एक धार्मिक प्लेस है जहां बहुत भोले लोग रहते हैं।
  • आपको अपने आप से मुख्यमंत्री होने पर शर्म आनी चाहिए, एक सार्वजनिक सेवक होने के नाते आप छोटे झगड़ों में लिप्त हैं। आप अपनी शक्ति का उपयोग, ऐसे लोगों को अपमानित करने और क्षति पहुंचाने के लिए कर रहे हैं जो आप से सहमत नहीं है। आप उस कुर्सी के लायक नहीं हैं जिसे आपने खेलकर हासिल किया है। गंदी राजनीति। शर्म आनी चाहिए।
  • कंगना ने सीएम के काम करने के तरीकों पर सवालियां निशान लगाते हुए लिखा,'एक सीएम की धृष्टता को देखिए वह देश को विभाजित कर रहे हैं, जिसने उन्हें महाराष्ट्र का ठेकेदार बनाया है? वह सिर्फ एक लोक सेवक हैं, उनके पहले कोई और था, जल्द ही वह बाहर होंगे और कोई अन्य व्यक्ति राज्य की सेवा में आएगा, वह ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है जैसे वह महाराष्ट्र का मालिक है?'
  • कंगना ने एक और ट्वीट में कहा- जैसे हिमालय की सुन्दरता हर भारतीय की है, वैसे ही मुंबई में जो भी संभावनाएं बनती हैं वह भी हम सभी के लिए हैं। दोनों मेरे घर हैं। उद्धव ठाकरे आप हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने की हिम्मत और हमें विभाजित करने का काम नहीं करें। आपके गंदे भाषण आपकी अक्षमता का एक अस्पष्ट प्रदर्शन हैं।
  • मैं एक काम कर रहे सीएम द्वारा इस खुले बदमाशी पर हैरान हूं, इसलिए पहले ट्वीट में एक टाइपो है, यह हिमाचल में कोई अपराध नहीं होना चाहिए, हां फिर से स्पष्ट करना कि हमारे पास गरीब या बहुत अमीर लोग या हिमाचल में कोई अपराध नहीं है, यह एक आध्यात्मिक है बहुत ही मासूम और दयालु लोगों के साथ हैं

दशहरा रैली में कंगना पर साधा था निशाना

रविवार को अभिनेत्री कंगना रनोट का नाम लिए बगैर सीएम ने कहा था, 'जिन लोगों को अपने राज्य में ठीक से खाना नहीं मिलता है, वे यहां आते हैं, पैसा कमाते हैं और फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के साथ मुंबई की तुलना करके राज्य को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।'

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा था कि आप यहां रोजगार के लिए आते हैं और मुंबई को बदनाम करते हैं। मुंबई पुलिस को बदनाम क्यों किया? ये वही पुलिस है जिसने आपको बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई है। जैसे मैं शिवसेना का प्रमुख हूं, वैसे मैं मुंबई पुलिस का भी हूं. पीओके के साथ मुंबई की तुलना पीएम नरेंद्र मोदी का अपमान है। एक्ट्रेस ने इसी स्पीच पर पलटवार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
kangana ranaut said - CM is misusing power, he should be ashamed; They do not deserve this chair, will have to leave the post soon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3or6j01

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......