कोरोना की चपेट से मुक्त हुआ नमिश तनेजा का परिवार, ठीक होने पर बोले, "परिवार के सदस्यों ने मेरा स्वागत ऐसे किया जैसे भगवान राम अपने वनवास से लौटे हैं"
हाल ही में टीवी अभिनेता नमिश तनेजा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बताया कि उनके कई फैमिली मेंबर्स (पिता, माता, बहन और भाई) कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गए थे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने आप को क्वारैंटाइन कर दिया था। 14 दिन क्वारैंटाइन रहने के बाद, नमिश के सभी फैमिली मेंबर्स की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई हैं और अभिनेता अब अपने घर लौट आए हैं।
घर लौटने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, नमिश बताते हैं, “जब मैं घर लौटा, तो मेरे परिवार के सदस्यों ने मेरा स्वागत ऐसे किया जैसे कि भगवान राम अपने वनवास से लौटे हैं। मेरे परिवार से आखिरकार मिलना एक खूबसूरत पल था। जब मैं अपने पिताजी से मिला और उन्हें गले लगाया, तो उन्होंने सुकून महसूस किया। कोरोनो वायरस के लिए नकारात्मक परीक्षण करने के बाद मैंने पहली बार अपने माता-पिता को गले लगाया। यह मेरे लिए एक मिश्रित भावना थी।
तनाव के कारण वजन हुआ कम
कठिन समय से गुजर रहे अपने घरवालों से नहीं मिल पाने का दुखद एहसास मेरे लिए मुश्किल था। साथ ही, इस तनावपूर्ण स्थिति के कारण मेरा वजन कम हो गया। जब हम दोबारा मिले तो मेरे माता-पिता और मेरी बहन भावुक हो गए। इस घातक वायरस पर अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए मैंने अपने कुछ पसंदीदा व्यंजनों के साथ घर पर एक छोटा उत्सव मनाया।"
वे आगे बताते हैं, “सही देखभाल और दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ, मेरे माता-पिता अच्छी तरह से ठीक हो गए। लेकिन मैं उन लोगों के बारे में सोचकर दुखी होता हूं, जिनके पास ऐसे समय में अपना परिवार नहीं है। उन लोगों की दुर्दशा जो सोशल डिस्टेंसिंग, दवाई के खर्चे आदि के लिए अलग-अलग घरों का खर्च नहीं उठा सकते, मुझे उनकी कठिनाइयों का एहसास हुआ।" टीवी शो मैं मायके चली जाऊंगी से फेम हासिल करने के बाद नमिश इन दिनों सीरियल 'ए मेरे हमसफर' में लीड अभिनेता का किरदार निभा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33yMxHD
Comments