फॉर्मर विनर विंदु दारा सिंह ने निक्की तंबोली का बताया घर की वैंप, ऐजाज खान, रुबीना दिलैक और पवित्र पुनिया को फाइनल में देखते हैं एक्टर
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इस कई बड़े बदलाव किए गए हैं। शो को ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए कुछ तूफानी सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान को शो में डालकर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को फ्रेशर नाम दिया गया है। सभी कंटेस्टेंट्स को गेम जीतकर खुद को घर का कन्फर्म सदस्य बनाना होगा। इस रेस में सबसे आगे हैं साउथ एक्ट्रेस निक्की तंबोली जो दो बार इम्युनिटी जीतकर अब घर की कन्फर्म सदस्य बन गई हैं।
एक्स कंटेस्टेंट विंदु दारा सिंह की मानें तो निक्की बेहतर परफॉर्म करने के बावजूद शो की विनर नहीं बनेंगी क्योंकि वो घर की वैंप हैं। इसी के साथ एक्टर ने कुछ ऐसे सदस्यों के नाम भी बताए जिन्हें वो फाइनल में देखते है।
शो नहीं जीतेगी निक्की तंबोलीः विंदु दारा सिंह
विंदु दारा सिंह बिग बॉस के सभी सीजन देखते हैं और लगातार उनपर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। सीजन 14 में अब तक की कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस देखकर विंदु को लगता है कि रुबीना दिलैक, ऐजाज खान और पवित्र पुनिया शो के फाइनलिस्ट हो सकते हैं। विंदु ने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा, मेरे हिसाब से रुबीना,, ऐजाज खान, पवित्र और निक्की तंबोली शो में आखिरी तक बने रहेंगे लेकिन इनमें से निक्की शो नहीं जीतेगी क्योंकि वो घर की वैंप है। इनके अलावा सिंगर राहुल वैद्य को भी विंदु ने लंबी रेस का घोड़ा बताया है लेकिन इसके लिए उन्हें जैस्मिन भसीन को पीछे करना होगा।
सारा गुरपाल के एविक्शन को बताया सही फैसला
सीनियर्स ने आपसी सहमति से सारा गुरपाल को घर से बेघर कर दिया है। फैसला लेने से पहले गौहर, हिना और सिद्धार्थ के बीच बहस हुई थी क्योंकि गौहर और हिना सारा को बचाना चाहती थीं जबकि सिद्धार्थ सारा को एविक्ट करना चाहते थे। इसपर विंदु कहते हैं, सारा की तबियत ठीक नहीं थी। आखिरी टास्क में जो राहुल और निशांत ने किया वो सारा नहीं कर पाती। सिद्धार्थ और मैं बिल्कुल एक जैसी सोच रखते हैं। सारा एक अच्छी लड़की थी मगर उसमें शो में बने रहने का स्पार्क नहीं था। हो सकता है कि आगे जाकर वो वाइल्ड कार्ड एंट्री ले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35oRHWr
Comments