जैस्मिन भसीन बिग बॉस हाउस को नहीं मानती प्यार-मोहब्बत के लिए सही जगह, रूबीना दिलाइक ने कभी बिग बॉस देखा ही नहीं

बिग बॉस-14 का इन हाउस एडवेंचर शुरु हो चुका है। इस बार कोरोना महामारी के कारण तय समय से देर से शुरू हुए बिग बॉस शो में नए तरह का हंगामा देखने मिल सकता है। क्योंकि शुरुआती चौदह दिन पिछले सीजन के विनर और रनर अप घर के अंदर अपनी स्ट्रेटेजी लगाएंगे और पहली बार हिस्सा बने कंटेस्टेंट के लिए नया टास्क साबित होंगे। इस बीच दैनिक भास्कर ने शो के 3 ऐसे मेम्बर्स से बात की जो हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।

जैस्मिन भसीन- जैस्मिन भसीन और अली गोनी का रिश्ता काफी चर्चा में है लेकिन जैस्मिन की माने तो वे सिंगल हैं। उन्होंने शो और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर कीं।

  • घर के अंदर रहकर ऑडियंस को ज़रूर एंटरटेन करुंगी
    मुझे 'बिग बॉस' काफी पसंद है। पिछले 2 साल से पुराने कमिटमेंट के कारण मैं ये ऑफर एक्सेप्ट नहीं कर पा रही थी। इस बार लॉकडाउन के कारण कोई प्रोजेक्ट था नहीं, इसीलिए जैसे ही ऑफर आया उसे एकसेप्ट कर लिया। सच कहूं तो मना करने की कोई वजह ही नहीं थी। मुझे शो का कांसेप्ट बहुत पसंद है, काफी एंटरटेनिंग हैं। बतौर अभिनेता मेरा काम है लोगों को एंटरटेन करना। घर के अंदर रहकर ऑडियंस को जरूर एंटरटेन करूंगी।
  • जब घरवालों को इस बारे में बताया तो वे शॉक्ड हो गए थे
    मेरी मां का पहला सवाल था 'क्या सचमुच तुम ये शो करना चाहती हो? मेरा जवाब था- हां, मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चाहती थी। मैंने अपनी मां को समझाया और वे मान गईं। दूसरी तरफ मेरे पापा को ये शो बिलकुल पसंद नहीं है। पुराने सीजन में जब भी घर के अंदर लड़ाई होती थी, तब पापा उठकर दूसरे रूम में चले जाते थे। मेरी मां और दादी खूब एन्जॉय करती थीं। फिर मैंने पापा को समझाया और वे कुछ ही मिनटों में मान गए।
  • मेरा स्ट्रेट फॉरवर्ड एटीट्यूड शायद घर के कुछ लोगों को पसंद ना आए
    मैं थोड़ी आलसी और चिड़चिड़ी हूं शायद ये आदत मेरे लिए सेटबैक साबित हो। मेरा स्ट्रेट फॉरवर्ड एटीट्यूड शायद घर के कुछ लोगों को पसंद ना आए। मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी। लोग मेरे नेचर और एटीट्यूड पर कैसे रिएक्ट करते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।
  • मेरे और अली के बारे में फैमिली और करीबियों को सब पता है
    मेरे और अली गोनी के रिश्ते के बारे में अब तक बहुत कुछ बोला गया है। शायद ये टॉपिक घर के अंदर भी निकले लेकिन मैं वहां किसी भी तरह का जस्टिफिकेशन नहीं दूंगी। वो मेरे सिर्फ दोस्त थे और दोस्त ही रहेंगे। हमारे रिश्ते के बारे में मेरे परिवार और करीबियों को सब पता है।
  • मेरे लिए 'बिग बॉस' सही जगह नहीं हैं प्यार मोहब्बत के लिए
    मैं खुद को बहुत अच्छे से जानती हूं। मैं जल्दी से किसी के प्यार में नहीं पड़ती और इसीलिए मैं अब तक सिंगल हूं। मुझे नहीं लगता किसी के साथ एक शो करके उसे अपना जीवन साथी चुन सकते हैं। बिग बॉस के अंदर सिर्फ 14 लोगों की दुनिया होती है और बाहर एक अलग दुनिया। मैं उस घर के आधार पर अपना हमसफ़र नहीं चुनूंगी। मेरे लिए 'बिग बॉस' सही जगह नहीं है प्यार मोहब्बत के लिए।

रुबीना दिलाइक : अभिनव शुक्ला- टीवी के जाने-माने कपल रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला ने 'बिग बॉस' में एंट्री कर ली है। रुबीना ने बताया कि उन्होंने ये शो कभी देखा ही नहीं। अभिनव की मानें तो उनके साथ आने से शो के दूसरे कंटेंस्टेंट्स को झटका ज़रूर लगेगा।

  • सालों से शो ऑफर होता था, आखिरकार इस बार हामी क्यों भरी
    रुबीना: हमने इस शो को सिर्फ एक दिन में हां कहा। हम श्योर नहीं थे कि हमें शो से जुड़ना चाहिए या नहीं। पिछले 3 सालों से बतौर गेस्ट तो बिग बॉस का हिस्सा बन ही रही थी और कई बार पार्टिसिपेट करने का भी ऑफर आया था। उस वक्त श्योर नहीं थी, इस बार अभिनव साथ होंगे, इसलिए हामी भरी।
    अभिनव: हम दोनों इकट्ठे जा रहे हैं तो मुझे यकीन हैं दूसरे कंटेंस्टेंट्स को झटका जरूर लगेगा। हां जब एक दूसरे के खिलाफ होंगे तो हम दोनों के लिए एक चैलेंज होगा। कोशिश रहेंगी पूरे सफर में एक-दूसरे के साथ रहें और जीतकर आएं।
  • दोनों हिमाचल प्रदेश में अपना वक्त गुजार रहे थे, कैसा अनुभव रहा
    अनुभव:
    पिछले 2-3 महीने बहुत ही शान्ति में गुजरे हैं। हम मेंटली रिलैक्स थे। कुछ ज्यादा ही आराम वाली जिंदगी जी रहे थे इसीलिए जब ऑफर मिला तो इंकार नहीं कर पाए।
    रुबीना: हमें अपनी जिंदगी में कुछ ड्रामा चाहिए था, बस इसीलिए बिग बॉस के घर में शामिल होने के लिए हामी भर दी।
  • शो में काफी विवाद होते हैं, आप तैयार हैं अपना असली रूप दर्शकों तक पहुंचाने
    रुबीना: यकीन मानिए, मैंने आज तक कभी ये शो नहीं देखा है। मुझे बस इतना पता है कि ये ऐसा घर है लड़ाइयां बहुत होती हैं। इसीलिए जब भी मुझे ये शो ऑफर हुआ तब मेरा यही सवाल होता था कि मैं ही क्यों? ना तो मैं उन्हें कन्ट्रोवर्सी दे सकती हूं, ना बिना बात के झगड़ा कर सकती हूं। हालांकि जब मेकर्स ने मुझे अभिनव के साथ पार्टिसिपेट करने का ऑफर दिया तब मैं इसे ठुकरा ना पाई। लॉकडाउन में हमारे रिश्ते की बहुत परीक्षा हो चुकी है और अब बिग बॉस के जरिये पता चलेगा की हमारा रिश्ता कितना स्ट्रांग है। मुझे यकीन है हम दोनों मिलकर इस खेल को अच्छे से खेलेंगे और एक पॉजिटिव इमेज बनाएंगे।
  • घर का कोई भी सदस्य आप दोनों के प्रति अट्रेक्ट हुआ तो कैसे रिएक्ट करेंगे
    अभिनव: मैं 38 साल का हूं और काफी मैच्योर हो चुका हूं। अगर कोई रुबीना से फ्लर्ट करता है तो मुझे इन-सिक्योरिटी तो नहीं होगी लेकिन हां एक बाउंड्री ज़रूर होगी जिसे कोई क्रॉस करने की हिम्मत ना करे तो ही ठीक होगा। बाकी मैं सब घर के अंदर संभाल लूंगा।
    रुबीना: कोई लड़की अगर अभिनव पर लट्टू होती है तो मुझे भी कोई इन-सिक्योरिटी नहीं होगी। मैं यही सोचकर खुश हो जाऊंगी कि मेरा हमसफ़र काफी चार्मिंग और गुड लुकिंग है। मुझे गर्व महसूस होगा। सच कहूं तो हम दोनों इस बात को लेकर काफी मैच्योर हैं।

राहुल वैद्य- राहुल को 'बिग बॉस' के पहले सीजन से ऑफर मिलता रहा है। हालांकि 13 सीजन ठुकराने के बाद उन्होंने 14वें सीजन के लिए हामी भरी।

  • इस साल काम था ही नहीं तो सोचा 'बिग बॉस' के घर ही चले जाते हैं
    सोचा नहीं था की 'बिग बॉस' में पार्टिसिपेट करूंगा। एक्साइटेड भी हूं और नर्वस भी। शो के पहले सीजन से मुझे ऑफर मिले लेकिन मैं एक सिंगर-परफॉर्मर हूं। ऐसे में अक्टूबर से फ़रवरी तक हम बहुत बिजी होते हैं। ग्राउंड इवेंट्स और लाइव शोज के कारण हमेशा इस ऑफर को ठुकराया। इस साल कोविद की वजह से किसी भी ग्राउंड शोज नहीं हो रहे हैं और इसीलिए मैंने इस साल हामी भर दी। इस साल काम था ही नहीं तो सोचा 'बिग बॉस' के घर ही चले जाते हैं।
  • इस लॉकडाउन में मैंने सिर्फ पत्ते खेले हैं और खूब वज़न बढ़ाया हैं
    मैं कोई तैयारी नहीं कर रहा हूं। मेरे हिसाब से जो भी तैयारी करके जाएगा वो जीत नहीं पाएगा। आजकल ऑडियंस बहुत स्मार्ट है, उन्हें हर चीज़ समझ आती हैं। इसीलिए कोई तैयारी नहीं की। शो की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां आप जैसे हो वैसे ही रहना है। मेंटली तो स्टेबल हूं हां लेकिन थोड़ा अपनी बॉडी पर काम कर रहा हूं। इस लॉकडाउन में मैंने सिर्फ पत्ते खेले हैं और खूब वज़न बढ़ाया है। जब शो में जाने का फैसला किया तब से वर्कआउट करना शुरू कर दिया। घर के अंदर भी मैं अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देने वाला हूं।
  • शो के जरिये लोगों को मेरा इमोशनल साइड देखने को मिलेगा
    इस शो के जरिये लोगों को मेरा इमोशनल साइड देखने को मिलेगा। मैंने अब तक पर्सनल इमेज लोगों से बहुत दूर रखी हैं। शायद मेरा इमोशन देखकर लोग थोड़े आश्चर्यचकित हो सकते हैं। मैंने आज तक पर्सनल बातें कभी अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर नहीं कीं। अब बिग बॉस के जरिये थोड़ी बहुत बातें सामने ज़रूर आएंगी। अब अंदर जाकर क्या-क्या होगा ये पता नहीं, उम्मीद करता हूं लोगों को मुझे देखकर गर्व हो।
  • शो पर टिकने के लिए प्यार-मोहब्बत का नाटक नहीं करूंगा
    दिल के तार जुड़ना जरूरी है तभी तो आगे बढ़ पाऊंगा। हां अगर घर के अंदर मेरा भी दिल का तार किसी से जुड़ गया तो इसके लिए मैं तैयार हूँ। सिर्फ शो पर टिकने के लिए प्यार-मोहब्बत का नाटक नहीं करूंगा, जो भी करूंगा दिल से करूंगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 14 Contestents Rubina Dilaik abhinav shukla Jasmin Bhasin and rahul vaidya Exclusive interview


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33rZuTg

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......