राजश्री ठाकुर ने रातों रात छोड़ा शादी मुबारक शो, प्रोड्यूसर से अनबन की खबर के बाद रति पांडे ने किया रिप्लेस

टेलीविजन का फैमिली ड्रामा शो शादी मुबारक लगातार दर्शकों के दिल में जगह बना रहा है। शो में राजश्री ठाकुर और मानव गोहिल की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है इसी बीच खबरें हैं कि अब राजश्री शो में नजर नहीं आएंगी। जी हां, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग कर शो छोड़ने का फैसला किया है जिसका कारण प्रोड्यूसर से अनबन बताया जा रहा है।

हाल ही में आई स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार शो देवी आदि पराशक्ति में मां आदि पराशक्ति का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस रति पांडे अब राजश्री पांडे को रिप्लेस कर चुकी हैं। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, राजश्री जो शो में प्रीति जिंदल के किरदार में हैं उन्होंने शनिवार को शो का आखिरी एपिसोड शूट किया है।

प्रोड्यूसर शशि मित्तल से थी अनबन

सूत्रों की मानें चो राजश्री और शो की प्रोड्यूसर शशि मित्तल के बीच कुछ अनबन थी। इसके बाद राजश्री ने खुद ही शो छोड़ने का फैसला किया और रातों रात उनकी जगह रति पांडे को लाया गया है।

पोर्टल से बातचीत में राजश्री ने शो छोड़ने का कारण अपनी हेल्थ बताई है। एक्ट्रेस ने कहा, ये फैसला शो से जुड़ा हुआ नहीं है। मैं शो में बहुत खुश थी। कुछ ठीक से नहीं हो पाया क्योंकि शो करना मेरे लिए हेक्टिक हो रहा था। इससे मेरी तबियत पर असर पड़ रहा था। अगर आप कहीं काम करते हैं तो आपको अपनी पूरी ताकत लगानी चाहिए जो मेरे लिए फिलहाल मुमकिन नहीं था। शो छोड़ना मेरा ही फैसला था। उन्होंने मेरे फैसले का सम्मान किया जो बहुत अच्छा है।

मेरे और प्रोड्यूसर के बीच सब ठीक थाः राजश्री

प्रोड्यूसर शशि मित्तल से अनबन पर राजश्री का कहना था कि उनके बीच कोई दिक्कतें नहीं हैं। जबकि प्रोड्यूसर खुद उन्हें समझाकर शो में बनाए रखने की कोशिश में थीं हालांकि हेल्थ के चलते ये मुमकिन नहीं हो सका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajshree Thakur left shaadi mubarak show overnight, rati pandey will replace her


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SRjYPu

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......