पवित्र पुनिया ने नेशनल टेलीविजन में कुबूली दो लोगों को एक साथ डेट करने की बात, एक्स ब्वॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा बोले- 'ये घटिया पब्लिसिटी स्टंट है'
टेलीविजन के सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 शुरू होते ही विवादों में आ चुका है। इस सीजन शो में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड पवित्र पुनिया ने भी एंट्री ली है जो लगातार पारस और अपने पास्ट रिलेशनशिप्स को लेकर अपमानजनक कमेंट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले पारस ने भी पवित्र से ब्रेकअप की वजह बताते हुए कहा था कि वो पहले से शादीशुदा होने के बावजूद झूठ बोलकर रिलेशनशिप में थीं। पारस के इस खुलासे के बाद अब खुद पवित्र ने एक साथ दो रिलेशन होने की बात कुबूल की है।
हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में पवित्र ने अपने साथी कंटेस्टेंट राहुल वैद्य, निशांत मलकानी, सारा गुरपाल और शहजाद देओल के सामने डबल डेटिंग करने का खुलासा किया है। गार्डन एरिया में बैठे हुए सभी सदस्य अपने लव एक्सपीरियंस की बात कर रहे थे इसी बीच पवित्र ने कहा, मैं एक साथ दो लोगों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हूं। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक ही समय में दो लोगों से फोन पर बात किया करती थीं। दो लोगों से बातचीत में कोई कन्फ्यूजन ना हो इसलिए वो दोनों को नाम के बजाय बेबी कहकर बुलाती थीं।
पवित्र के बयान से भड़के पारस
एक्ट्रेस ने शो के दौरान पारस को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताई थी। इसके जवाब में पारस ने भड़कते हुए कहा था कि पवित्र शादीशुदा थीं और ये बात उन्होंने छिपाई थी। हालांकि पवित्र के पति ने खुद पारस को मैसेज करके दूर रहने की सलाह दी थी। इसके साथ पारस ने बताया कि पवित्र दो नहीं बल्कि तीन लोगों को डेट कर रही थीं।
पारस ने पवित्र के बयान को बताया पब्लिसिटी स्टंट
पवित्र कई बार शो में पारस का जिक्र करती नजर आई हैं। इसपर पारस ने स्पॉटब्वॉय से बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि वो जो कुछ भी दूसरों का अपनाम करके कर रही हैं वो पूरी तरह से पब्लिसिटी हासिल करने की चाल है। बिग बॉस पूरी तरह से गेम और स्ट्रेटेजी का खेल है और ऐसे घटिया पब्लिसिटी स्टंट से मेरी इमेज खराब नहीं होने वाली। वो अपने गंदे झूठ का खेल ऑडियंस को दिखा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30OqAm9
Comments