अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना की को-स्टार छाया कदम ने किया टीवी डेब्यू, बताया कैसा है 'मेरे साईं' में अहम भूमिका निभाने का अनुभव

फिल्म 'अंधाधुन' में आयुष्मान खुराना की को-स्टार छाया कदम ने हाल ही में छोटी स्क्रीन पर अपना डेब्यू किया। सीरियल 'मेरे साईं' में छाया एक अहम किरदार में नजर आ रही हैं। आने वाले दिनों में छाया आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ काम करती भी नजर आएंगी। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान छाया ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की।

शो में आने पर बड़ी जिम्मेदारी महसूस होती है?

एक आर्टिस्ट के तौर पर हर रोल एक जिम्मेदारी के साथ आता है। लेकिन जब हम मेरे साईं जैसे शो में काम करते हैं, तो हमारी जिम्मेदारी दस गुना बढ़ जाती है। हम यह कोशिश करते हैं कि हम जो मुद्दा उठा रहे हैं, वो ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे। इस शो का हिस्सा बनने पर ज्यादा जिम्मेदारी महसूस करने की एक और बड़ी वजह यह है कि मेरे पैरेंट्स का साईं बाबा से बड़ा मजबूत नाता है। मेरे पापा शिर्डी के ट्रस्टीज में से एक थे। यदि आज मेरे पिता जिंदा होते, तो मेरे साईं का हिस्सा बनने पर वो मुझ पर बहुत गर्व करते।

इस शो में अपने किरदार के बारे में कुछ बताएं?

इस शो में मैं एक विधवा का किरदार निभा रही हूं, जिसने जिंदगी में सारी उम्मीदें खो दी हैं। संयोग से उसकी मुलाकात साईं से होती है और उनसे मिलने के बाद उसे जीवन में एक दिशा मिलती है। साईं बाबा के चमत्कार से उसे जिंदगी की उलझनों को सुलझाने में मदद मिलती है।

एक एक्टर के तौर पर क्या कभी टाइप कास्ट होने का डर सताता है?

बिल्कुल नहीं। मैं ऐसी किसी भी बात से नहीं डरती हूं, इसीलिए तो मैं इस इंडस्ट्री में एक कलाकार हूं।

इस महामारी ने आपकी लाइफस्टाइल में क्या बदलाव लाया?

इस महामारी ने मेरी जिंदगी बिल्कुल भी नहीं बदली। मेरे लिए तो यह बिल्कुल वैसी ही है। मैं अब भी वही इंसान हूं, जो मैं इस महामारी के पहले थी और मैं हमेशा इसी तरह रहूंगी। ये तो सिर्फ एक दौर है, जो गुजर जाएगा। हमें सिर्फ इस दौर से कुछ सीखने की जरूरत है।

बॉलीवुड में अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ बताएं?

इस समय मैं बॉलीवुड में तीन प्रोजेक्ट्स कर रही हूं। इनमें से एक संजय लीला भंसाली सर के साथ है, जो कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' है, जिसमें मैं आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करूंगी। दूसरी मूवी 'झुंड' अमिताभ बच्चन सर के साथ है। हर एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहता है और मुझे याद है हम बचपन में जुहू में उनके घर के सामने खड़ी होती थी। हम गांव से आए अपने रिश्तेदारों को उनका घर दिखाने ले जाते थे। अब आज उन्हें अपने सामने देखना बहुत बड़ी बात है।

अमिताभ सर अपने आप में एक स्कूल हैं। जब भी मैं उन्हें देखती हूं तो मुझे उनके पिता हरिवंश राय जी की कविता 'कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती' याद आ जाती है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। और मैं आलिया के बारे में क्या कहूं? वो बहुत यंग हैं और एक्टिंग के प्रति उनका समर्पण और लगन एक अलग ही स्तर पर है। मुझे वाकई बेहद खुशी है कि मुझे ऐसे मशहूर और प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan, Alia Bhatt, Ayushman Khurana's co-star Chhaya Kadam debut in tv show, will play an important role in TV 'Mere Sai' show


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jH9rC0

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......