निया शर्मा की कार से चोरी हुई हैंडबैग, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए मांगी मुंबई पुलिस से मदद

अपने विवादित बर्थडे केक के चलते चर्चा में आईं निया शर्मा को हाल ही में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। एक्ट्रेस का बैग उनकी कार से बुधवार को चोरी हो चुका है। नुकसान के बाद निया ने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद उन्हें तुरंत मदद का आश्वासन दिया गया।

नागिन एक्ट्रेस का बैग मुंबई के लॉवर परैल इलाके में चोरी हुआ था। इस बारे में जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा, 'मुंबई पुलिस किसी ने मेरी कार से मेरा हैंडबैग चुरा लिया है। सेनापति बापत मार्ग सिग्नल, लॉवर परैल। किसी भी तरह की मदद मेरे लिए बहुत मायने रखती है'। ट्वीट के साथ एक्ट्रेस ने अपने काले रंग के हैंडबैग की तस्वीर भी शेयर की है।

निया के इस ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को संजीदगी से लेते हुए उन्हें रिप्लाई में लिखा, 'हम आपकी बात समझ गए हैं, कृपया अपना नंबर इन बॉक्स करिए। हम आपको जल्द से जल्द इस मामले की डीटेल लेने के लिए कॉल करेंगे'। मुंबई पुलिस का तुरंत जवाब देखकर निया ने लिखा, 'धन्यवाद, तुरंत जवाब देने के लिए'।

##

निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था जिसमें वो रवि दुबे और सरगुन मेहता की हाउस हेल्प के साथ जमकर डांस कर रही थीं। एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा, इश्क में मरजावां और नागिन 4 शो में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया का खिताब जीता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Handbag stolen from Nia Sharma's car, actress seeks help from Mumbai Police through social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31RbRHv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......