खाली-पीली: काली पीली टैक्सी में ईशान अनन्या का फुल धमाल और बवाल
ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म खाली पीली 2 अक्तूबर को एक्सक्लूजिव रूप से ZeePlex पर रिलीज हो गई है। मुंबइया पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की जोड़ी पहली बार एक साथ धमाल करती नजर आ रही है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म चर्चाओं में रही थी और इसके गाने भी हिट हो चुके हैं। फिल्म में धमाकेदार एक्शन, रोमांस, सस्पेंस, ड्रामा और कॉमेडी जैसा दर्शकों के मनोरंजन का पूरा मसाला मौजूद है। फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियो, अली अब्बास ज़फर और हिमांशु मेहरा ने किया है वहीं मकबूल खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। ईशान और अनन्या के अलावा जयदीप अहलावत ने भी फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाई है।

ईशान खट्टर ने एक टपोरी मुंबइया टैक्सी ड्राइवर की भूमिका को बहुत ही परिपक्वता से अभिनीत किया है। वहीं अनन्या पांडे ने भी की छोकरी के रूप में अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है। जयदीप अहलावत बॉलीवुड के खलनायकों की श्रंखला के नए हीरो हैं और उन्होंने साबित कर दिया है कि वे बहुत आगे जाएंगे। फिल्म में मुंबइया शैली में बोले गए संवाद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं और उन्हें लगता है कि वे मुंबई की किसी बस्ती में मौजूद हैं। फिल्म निर्देशन में मकबूल खान ने पूरी फिल्म में गतिशीलता और उत्सुकता बनाए रखी है। विशाल-शेखर द्वारा कंपोज किया गया फिल्म का म्यूजिक भी फिल्म की कहानी के समान ही एनर्जेटिक और डायनामिक है। गानों के हिसाब से ही डांस भी कोरियोग्राफ किए गए हैं। खासतौर पर दुनिया शरमा जाएगी' गाने में लॉकिंग, पॉपिंग, कत्थक के अलावा फोक डांस का इस्तेमाल बखूबी किया गया है। सर्कस, रिंग डांस और फायर डांस जैसी कलाबाजियों का इस्तेमाल करते हुए इस गाने को फुल ऑन बॉलीवुड मनोरंजन की तर्ज पर शूट किया गया है। कुल मिलाकर खाली-पीली अपने नाम के जैसे खाली-पीली टाइम पास नहीं बल्कि पूरा पैसा वसूल फिल्म है।
फिल्म की कहानी बचपन के दो प्रेमियों पूजा और ब्लैकी के बारे में है जो बचपन में अलग होने के बाद बहुत ही दिलचस्प घटनाक्रम के जरिए दोबारा मिलते हैं। पूजा एक डांसर गर्ल बन चुकी है, वहीं ब्लैकी एक चालू किस्म का टैक्सी ड्राइवर है, जो हर काम पैसे के लिए करता है। पूजा पैसों और गहनों से भरा बैग चुराकर भागती है और ब्लैकी से टकरा जाती है। पूजा के पीछे गुंडे और पुलिस दोनों पड़े हैं। ब्लैकी अपनी काली पीली टैक्सी में पूजा को लेकर भागता है और इसके बाद शुरू होता है चेज़ और ऐस्केप का सनसनीखेज खेल। इस धमालचौकड़ी धमाल और बवाल के बीच क्या ब्लैकी और पूजा गुंडों और पुलिस से बच पाएंगे क्या ब्लैकी और पूजा को अपना बचपन का रोमांस वापस मिल पाएगा इन सब बातों को जानने के लिए मात्र ₹ 299/- प्रति व्यूइंग के आकर्षक प्राइस पर फिल्म को ZeePlex पर देखा जा सकता है। जल्द ही इसे ZEE5 पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
एंटरटेनमेंट से भरपूर इस फ़िल्म के साथ बाकी फिल्मों और वेब सीरिज़ देखने के लिए क्लिक करें www.zee5.com/zeeplex
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36tLQ4f
Comments