अस्पताल में भर्ती डेंगू का इलाज करवा रहे प्रिंस- युविका ने एक दूसरे को गले लगाते हुए शेयर की खूबसूरत तस्वीर, वायरल बीमारी को बताया- 'दर्दनाक'

नच बलिए 9 विनर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों अस्पताल में डेंगू का इलाज करवा रहे हैं जिसकी चपेट में उनका परिवार आ चुका है। अब अस्पताल से दोनों की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाए हुए सहारा दे रहे हैं। इसी के साथ एक्टर, रोडीज जज और बिग बॉस 9 विनर ने फैंस और करीबियों को डेंगू से सतर्क करते हुए इसे काफी दर्दनाक भी बताया है।

हाल ही में प्रिंस नरूला ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने हॉस्पिटल के बिस्तर पर इलाज करवा रहीं युविका को गले लगाया है। इसके साथ प्रिंस ने लिखा, 'हम जल्दी ठीक हो जाएंगे। युविका चौधरी, दीदी गीतिका नरूला, ऋषभ छाबड़ा और पापा। हम सबको वायरल हो गया है। और हां जो भी चंडीगढ़ या मोहाली के साइड है, मैं बताना चाहूंगा कि ये जो वायरल है वो हवा में है। ये बहुत बुरा है। अगर किसी एक को भी हुआ तो आपके घर में सबको हो जाएगा और ये बहुत दर्दनाक है। तो प्लीज मास्क पहन के रखना और बाहर का खाना मत खाना'।

मास्क पहनकर मनाई शादी की सालगिरह

12 अक्टूबर को प्रिंस नरूला और युविका की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं। दोनों ने बीमारी के बीच अपने घर पर ही सालगिरह मनाई थी। छोटे से सेलिब्रेशन की तस्वीरें युविका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने इसके साथ ही कोरोना के बजाय डेंगू होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'मेरे पास हर एक बधाई के लिए शुक्रिया कहने के शब्द ही नहीं है। इस साल हमें डेंगू हो गया है जिसके चलते हमने सेलिब्रेट नहीं किया है। भगवान का शुक्र है कि कोरोना नहीं है। हम कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएंगे'।

##

उड़ी थीं कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें

कुछ दिनों पहले प्रिंस- युविका ने मुंबई से बाहर सफर किया था जहां से वापस आकर दोनों सेल्फ आइसोलेट थे। इसी बीच खबरें आईं कि दोनों कोरोना संक्रमित होने के कारण घर पर क्वारैंटाइन हुए हैं। लगातार उड़ती अफवाहों के बीच अब एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए कहा है कि दोनों सावधानी बरतते हुए आइसोलेट हुए थे ना की कोरोना के चलते। बाद में दोनों ने टेस्ट भी करवाया गया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prince - Yuvika gets hospitalized after diagnosed with dengue, while hugged each other in a beautiful picture called this viral painful


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nStj7H

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......