प्रिंस नरूला-युविका चौधरी ने छिपाई कोरोना पॉजिटिव होने की बात, अब डेंगू होने पर किया खुलासा- 'एक महीने पहले कोरोना हुआ था जिससे इम्युनिटी कम हो गई'
टेलीविजन के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इन दिनों अस्पताल में भर्ती डेंगू का इलाज करवा रहे हैं। डेंगू होने से पहले खबरें थीं कि कपल कोरोना पॉजिटिव है जिसके चलते दोनों क्वारैंटाइन हो गए हैं हालांकि दोनों ने इन खबरों से इनकार कर दिया था। अब डेंगू के इलाज के दौरान युविका ने कन्फर्म करते हुए बताया है कि वो कोरोना की चपेट में आ गए थे जिससे उनकी इम्युनिटी काफी कम हो गई है। दोनों ने ना केवल पॉजिटिव होने की बात छिपाई बल्कि इंटरव्यू में इस बारे में झूठ भी कहा।
हाल ही में ई-टाइम्स से बातचीत में युविका चौधरी ने कहा, जी हां, हम पिछले महीने कोविड 19 पॉजिटिव हो गए थे। शायद इसी वजह से हमारी इम्युनिटी लेवल गिर गया है। इसी वजह से हमें दूसरे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ गया और डेंगू हो गया। मैं दुआ करती हूं कि ये किसी को ना हो।
क्यों छिपाई पॉजिटिव होने की बात
प्रिंस युविका ने एक महीने तक कोरोना संक्रमित होने पर चुप्पी साधी थी। अब इसकी वजह बताते हुए एक्टर ने कहा, हमें कोरोना वायरस से ज्यादा परेशानी नहीं दी। हमें बिना लक्षण वाला कोरोना था। हम लोगों को नहीं बताना चाहते थे कि हम ठीक हैं क्योंकि लोग एक्टर्स के बारे में पढ़ते हैं, और अंधों की तरह उन्हें फॉलो करने लगते हैं। सबके शरीर अलग होते हैं, हर केस भी अलग होता है। हमने खुद को 21 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया था। हमने बाहर निकलने से पहले दो बार टेस्ट भी करवाया। लेकिन फिर हमें डेंगू हो गया।
युविका ने कोरोना होने की अफवाह पर कहा था झूठ
प्रिंस और युविका के आइसोलेट होने पर लोगों ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह फैला दी थी जो अब जाकर सही साबित हुई हैं। मगर उस समय युविका ने इस बारे में कहा था, 'हम सभी सावधानियों के साथ चंडीगढ़ से मुंबई आए थे लेकिन उसके बावजूद भी हमने खुद को घर पर आइसोलेट करना बेहतर समझा। इस दौरान हम किसी से भी नहीं मिले। बीते दिन हमने अपना कोविड 19 टेस्ट करवाया है जो खुशकिस्मती से नेगेटिव आया है। हमने खुद को पूरी तरह से घर में बंद कर लिया था तो लोगों को लगने लगा कि हमें कोरोना है और हमारा टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि ऐसा नहीं है'।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34fTca2
Comments