वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आएंगे जैस्मिन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एली गोनी, रूबीना को पीछे कर बन सकते हैं सबसे महंगे कंटेस्टेंट
कविता कौशिक, शार्दुल पंडित और नैना सिंह के बाद जल्द ही ये है मोहब्बतें फेम एक्टर एली गोनी बिग बॉस 14 में एंट्री लेने वाले हैं। रूमर्स हैं कि अली और बिग बॉस की कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन रिलेशनशिप में हैं हालांकि दोनों ने इन खबरों पर चुप्पी साधी है। बताया जा रहा है कि जल्द बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री लेने वाले एली को इस शो के लिए मोटी रकम मिल रही है जिसके चलते उन्होंने शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक को भी पीछे कर दिया है।
हाल ही में आई टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार एली गोनी इस सीजन के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं। एली नवम्बर के पहले हफ्ते में शो में एंट्री लेंगे। एली को पहले दिन से ही शो का हिस्सा बनने की अप्रोच की गई थी लेकिन उनके वर्क कमिटमेंट के चलते ऐसा नहीं हो सका। जैस्मिन और एली काफी क्लोज हैं ऐसे में दोनों की शो में अच्छी केमिस्ट्री देखने मिल सकती है।
एली बिग बॉस 14 पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दोस्त जैस्मिन को सपोर्ट कर रहे हैं। दोनों की दोस्ती ही कारण हैं कि मेकर्स ने शो शुरू होने के बाद भी एली को दोबारा एंट्री लेने के लिए अप्रोच किया। खबर के मुताबिक मेकर्स ने एली को इतना बेहतरीन और बड़ा ऑफर दिया कि वो इससे इनकार ही नहीं कर पाए।
बोनी कपूर की फिल्म के लिए एक्टर ने ठुकराया था ऑफर
एली ने बिग बॉस 14 शो शुरू होने से पहले भास्कर से बातचीत में बताया था कि वो बोनी कपूर द्वारा निर्मित वेब फिल्म जिद में काम कर रहे हैं। बोनी कपूर के साथ काम करना उनके लिए बड़ा अवसर था जिसे वो किसी कीमत में जाने नहीं देना चाहते थे। इस वेब फिल्म में एक्टर एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में हैं। अब एली ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है जिसके बाद वो बतौर वाइल्ड कार्ड बिग बॉस 14 में एंट्री लेंगे। कविता, नैना और शार्दुल के आते ही शो दिलचस्प और ज्यादा एंटरटेनिंग हो गया है ऐसे में एली की एंट्री से भी सीन पलट सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eiVQ2d
Comments