सलमान के पिता सलीम खान ने एफआईआर शो से खुश होकर कविता कौशिक को दी थी दावत, पूरा परिवार देखता था शो
टेलीविजन के सबसे विवादित रियलिटी बिग बॉस 14 में कविता कौशिक ने वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर सबको इंप्रेस कर दिया है। कविता ने सब टीवी के शो एफआईआर में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर दर्शकों की खूब सराहना लूटी थी। सिर्फ आम जनता ही नहीं सलमान खान और उनके परिवार को भी ये शो इतना पसंद आया था कि सलीम खान ने कविता को अपने घर लंच की दावत तक दे दी थी।
बिग बॉस में एंट्री ले रहीं कविता कौशिक की स्टेज में होस्ट सलमान खान ने जमकर तारीफ की थी। सलमान ने कहा था कि आपसे बेहतर लेडी दबंग का किरदार आजतक किसी ने नहीं निभाया और मैं खुद आपका फैन हूं। ये सुनकर हर किसी के मन में सवाल था कि कविता और सलमान काफी क्लोज हैं, एक्ट्रेस ने घर में एंट्री लेने से पहले इस बात को कन्फर्म भी किया। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, ;मैं इसे करीबी रिश्ता नहीं कहूंगी। सलमान, सोहेल, अरबाज, सलीम अंकल और हेलन अंटी ने एफआईआर देखा है। शो देखने के बाद सलीम अंकल ने मुझे अपने घर लंच की दावत दी थी'।
आगे एक्ट्रेस ने कहा, 'घर में बुलाकर सलीम अंकल ने कहा, हम तुम्हारे शो को खूब एंजॉय करते हैं। उन्होंने मुझे काफी अच्छे से होस्ट किया सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें मेरा शो पसंद था। हमारी बहुत कम इक्वेशन है। मैं शुक्रगुजार हूं उनके इस कदम से जिससे एक आर्टिस्ट को रानी की तरह महसूस हुआ। इसके अलावा मेरी सलमान और उनके परिवार से कोई दोस्ती या रिश्ता नहीं है। काश होता, लेकिन ऐसा नहीं है'।
कविता ने शो में एंट्री लेते ही पूरा सीन पलट दिया है। एक्ट्रेस घर की कैप्टन बनकर हर किसी से बेहतरीन तरीके से काम निकलवा रही हैं साथ ही उनका बेबाकपन भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में एंट्री लेने के दौरान सलमान ने भी कविता की जमकर तारीफ की थी और बताया था कि वो उनकी एक्टिंग के फैन हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G31Cbt
Comments