नाइजीरिया में भी उठने लगी है सुशांत को न्याय दिलाने की मांग? पुलिस के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन की फोटो एडिट कर झूठ फैलाया जा रहा
क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें कुछ अफ्रीकन लोग प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के हाथ में Justice for Sushant लिखे हुए पोस्टर दिख रहे हैं।
फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अब नाइजीरिया में भी सुशांत को न्याय दिलाने की मांग उठने लगी है।
और सच क्या है ?
- वायरल हो रही फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से CNN वेबसाइट की खबर सर्च रिजल्ट में आई।

- खबर में फोटो भी वही है, जो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। लेकिन, पोस्टरों पर justice for sushant नहीं, #Reform Police Disband SARS लिखा हुआ दिख रहा है।

- दोनों फोटोस का मिलान करने पर स्पष्ट हो रहा है कि #Reform Police लिखे हुए पोस्टर पर एडिटिंग के जरिए सुशांत वाला पोस्टर लगाया गया है।

- CNN की इस खबर से पता चलता है कि नाइजीरिया में पुलिस की बर्बरता के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। सेलिब्रिटीज भी इनमें हिस्सा ले रहे हैं। फोटो ऐसे ही एक प्रदर्शन की है।
- नाइजीरिया में पुलिस की एक स्पेशल विंग एंटी रॉबरी स्क्वाड (SARS) पर जनता द्वारा अपहरण और जबरन वसूली करने जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं। पोस्टर पर इसी SARS को भंग करने की मांग से जुड़ा स्लोगन लिखा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/345IqTm
Comments