एक महीने बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे अंकिता लोखंडे के पिता, एक्ट्रेस ने भावुक होकर लिखा- 'वादा करती हूं आपका खयाल रखूंगी'
टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बीते महीने अपने पिता के बीमार होने के जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके पिता शशिकांत लोखंडे अस्पताल के बेड में लेटे नजर आ रहे थे। इसी के साथ एक्ट्रेस ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ भी की थी। शुक्रवार को आखिरकार उनके पिता स्वस्थ होकर घर वापस आ चुके हैं। इस खुशी के मौके पर अंकिता ने पिता का स्वागत करते हुए उनके लिए एक भावुक नोट लिखा है।
अंकिता लोखंडे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पिता शशिकांत और फैमिली के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'पापा आप अस्पताल से वापस आ गए और इससे ज्यादा मुझे कुछ और खुश नहीं कर सकता कि आपकी हेल्थ ठीक है। मैं आपसे वादा करती हूं कि आपका खूब खयाल रखूंगी और बिल्कुल वैसे ही जैसे आप आज तक मेरा और परिवार का रखते आए हो। आगे एक्ट्रेस ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया'।
पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस अंकिता अपने पिता से बेहद करीब हैं। सितम्बर के आखिर में उनके पिता को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था हालांकि एक्ट्रेस ने इसकी वजह अब तक नहीं बताई है। डॉटर्स डे के मौके पर अस्पताल से तस्वीर शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा था, 'मुझे नहीं पता औ क्या बताऊं कि आप मेरे लिए क्या हो मां पापा। आप लोगों की वजह से मैं वो हूं जो मैं हूं। हर चीज के लिए शुक्रिया। मुझे आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है। मैं और अर्पण (अंकिता का भाई) बहुत भाग्यशाली हैं आपके जैसे पैरेंट्स पाकर। जल्दी ठीक हो जाओ पापा और जल्दी घर आओ। पैरेंट्स प्राइज-लेस होते हैं'।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Mwjwh
Comments