फाइनेंसर ने होटल का खर्चा तक रोका, शूट बीच में छोड़ टीम को दुबई से भारत लौटना पड़ा

एक महीने पहले आर. माधवन और गौरांग दोषी वेब शो ‘सेवंथ सेंस’शूट करने दुबई गए थे। कुछ दिनों के क्वारैंटाइन के बाद सबने शूटिंग शुरू की ही थी कि शो बंद करना पड़ा। कहा जा रहा है कि शो के मुख्‍य फाइनेंसर सोहेल मोहम्‍मद अल जरूनी ने इस प्रोजेक्‍ट से हाथ खींच लिए हैं। शूटिंग से लेकर कलाकार जिन होटलों में रुके थे, वहां के खर्चे तक रोक दिए गए। इसके चलते महज पांच दिनों की शूटिंग के बाद ही सभी कलाकारों को वापस इंडिया लौटना पड़ा।

क्रिएटिव डिफरेंस चलते फाइनेंसर ने हाथ खींचे

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े लोगों ने बताया, "फाइनेंसर और गौरांग दोषी के बीच क्रिएटिव डिफरेंस आ गए थे। इसके चलते फाइनेंसर ने पैसा देना बंद कर दिया। माधवन फिलहाल दुबई में ही हैं। क्योंकि उनकी फैमिली वहां है। उनके बेटे वहीं पढ़ाई करते हैं।"

सूत्र आगे बताते हैं, "कलाकारों और कास्ट-क्रू को यह कहकर दुबई बुलाया गया था कि वहां पैसों का इंतजाम हो जाएगा। ज्‍यादातर एक्टर्स साइनिंग अमाउंट का 20 फीसदी या टोकन मनी देकर दुबई बुलाए गए थे। वहां जाने पर हकीकत कुछ और ही सामने आई।"

दूसरे फाइनेंसर्स को बोर्ड पर लाने की तैयारी है

दैनिक भास्‍कर ने शो के एक्टर रोहित रॉय से बात की। उन्‍होंने बताया, "शूट बंद होने की असली वजह तो हमें मालूम नहीं है। गौरांग दोषी ने अपनी ओर से पूरी कोशिश की कि काम चलता रहे। 7-8 दिन शूटिंग हुई भी। मैं तो इतना जानता हूं कि गौरांग अब भी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसे फिर से शुरू किया जाए।"

"ऐसे मुश्किल हालात में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम गौरांग के साथ खड़े रहें। बड़े प्रोजेक्ट्स में कभी-कभी ऐसा हो जाता है। वहां करीब 17-18 कलाकार थे। गौरांग ने यकीनन सबको पैसे दिए होंगे। हकीकत यह भी है कि दूसरे फाइनेंसर्स को बोर्ड पर लाने की तैयारी हो रही है। नवंबर या दिसंबर से फिर से वेब शो की शूटिंग शुरू हो जानी चाहिए।"

दिव्येन्दु 25 दिन होटल में रहे, फिर बिना शूट लौटे

शो में अहम भूमिका निभा रहे दिव्येन्दु भट्टाचार्य वहां 25 दिन होटल में रहे और अब बिना एक भी दिन शूट किए इंडिया वापस आ गए हैं। उन्‍होंने आपबीती जाहिर की। उन्‍होंने कहा, "मैं लंबे समय से अपने हिस्‍से की शूटिंग का इंतजार करता रहा। मेरा काम शुरू होने में वक्‍त लगता रहा। फिर फैमिली इमरजेंसी भी आ गई। दूसरे शोज को भी डेट्स दी हुई थीं, इसलिए वापस इंडिया आ गया। अब पता चला कि शूटिंग नहीं हो रही।"

"ज्‍यादातर कलाकारों के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका था। हालांकि, मुझे साइनिंग अमाउंट भी नहीं मिला था। लेकिन इंडस्ट्री में ऐसा चलता है। कई बार प्रोड्यूसर के भरोसे पर चलना होता है। हमें गौरांग दोषी पर भरोसा था कि वो फाइनेंस जुटा लेंगे। लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आ जाते हैं। उम्‍मीद है कि वो नए फाइनेंसर बोर्ड पर ले आएंगे।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dubai based Sheikh financiers pulled hands from R Madhavan and Gaurang Doshi's web show


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oCWA70

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......