शो में गहना का किरदार असल दिखाने के लिए स्नेहा जैन ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा नहीं चाहती थीं कि दर्शक देखें बोल्ड अवतार
टेलीविजन शो साथ निभाना साथिया 2 जल्द ही स्टार प्लस पर शुरू होने वाला है। शो में गोपी बहू (देवोलीना भट्टाचार्जी) और कोकिलाबेन (रूपल पटेल) के अलावा इस सीजन कुछ नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं जिनका परिचर हाल ही में रिलीज किए गए प्रोमो में करवाया गया है। शो में नया किरदार गहना का जोड़ा गया है जिसके लिए स्नेहा जैन को फाइनल किया गया है। शो में उनका किरदार घर का काम करने वाली मासूम, साधारण लड़की का होगा। ऐसे में इस किरदार को ज्यादा वास्तविक दिखाने के लिए एक्ट्रेस को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करना पड़ा है।
स्नेहा जैन का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों से भरा हुआ था जबकि साथ निभाना शो में वो एक हाउस हेल्पर का रोल प्ले कर रही हैं। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार शो की प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा ने स्नेहा से उनका अकाउंट बंद करने के लिए कहा था क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि दर्शक उनका बोल्ड और स्टाइलिश लुक देखें। बात मानते हुए स्नेहा को भी अपना अकाउंट हटाना पड़ा।
हाल ही में चैनल द्वारा शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। प्रोमो में देवोलीना नए किरदार गहना का परिचय करवाती हैं। गहना मोदी परिवार की सर्वेंट हैं जिनके साथ सभी घरवाले काफी बुरा बर्ताव करते हैं। शो में हर्ष नागर, अनंत का किरदार निभा रहे हैं जो अमेरिका रिटर्न हैं। घरवालों का गहना के प्रति बुरा व्यवहार देखकर अनंत सबको टोकते हैं हालांकि घर वाले उनकी नहीं सुनते। शो की कहानी गहना और अनंत की लव स्टोरी होने वाली है।
साथ निभाना साथिया 2 शो 17 अक्टूबर से स्टार प्लस पर ऑनएयर किया जा रहा है। ये शो ये रिश्ते हैं प्यार के को रिप्लेस करेगा। देवोलीना, स्नेहा जैन और रूपल पटेल के अलावा शो में अहम के किरदार में मोहम्मद नजीम हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lbhffT
Comments