अस्पताल में भर्ती युविका को हो गई थी खून की कमी, बोलीं- 'वो रात नहीं भूल सकती जब प्रिंस को आधी रात को बुलाया गया था'

टेलीविजन के पॉपुलर कपल प्रिंस चौधरी और युविका चौधरी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसी बीच युविका और प्रिंस का परिवार डेंगू के चलते अस्पताल में भी भर्ती रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि अस्पताल में एडमिट रहने के दौरान युविका को खून की कमी हो गई थी जिसके बाद डॉक्टर ने आधी रात को प्रिंस को बुलाकर उनसे 3 यूनिट खून का इंतजाम करने को कहा था। एक्ट्रेस का मानना है कि वो इस रात को कभी नहीं भूल सकतीं।

अस्पताल में एडमिट की आपबीती सुनाते हुए युविका ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। किसी को भी ऐसा ना हो जो हमारे साथ हुआ है, कुछ दिनों से। इलाज के दौरान युविका की ब्लड प्लेटलेट्स अचानक गिरने लगी थीं जिससे डॉक्टर्स को आधी रात को खून का इंतजाम करवाना पड़ा था। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, 'प्रिंस उस दिन को कभी नहीं भूल सकता जब डॉक्टर्स ने उसे आधी रात को कॉल करके 3 यूनिट खून का इंतजाम करने को कहा था। ये सुनकर प्रिंस देर रात जुगाड़ में लग गए थे'।

5 घंटे में किया 3 यूनिट खून का इंतजाम

डॉक्टर की बात सुनकर प्रिंस ने लगभग 20 रिश्तेदारों और दोस्तों को फोन कर उनके ब्लड ग्रुप के बारे में पूछा था जिनमें से 5 लोगों का ब्लड ग्रुप युविका से मिलता था। 3 यूनिट खून का इंतजाम करने में प्रिंस को 5 घंटे लगे थे।

अस्पताल का माहौल किसी का भी दिल दहला देगाः युविका

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अस्पताल का कॉरिडोर किसी भी इंसान का दिल दहला सकता है जिसके लिए अस्पताल को दोष नहीं दिया जा सकता। कोविड 19 के इस दौर में अस्पताल पूरी तरफ फुल हैं और हर कोई टेंशन में है। वहां हर बात के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था।

डेंगू से पहले प्रिंस और युविका को कोरोना हो गया था जिससे उनकी इम्युनिटी काफी कमजोर हो चुकी थी। इसी बीच जब डेंगू हुआ तो ये काफी चिंताजनक था। एक्ट्रेस को खाते साथ उल्टी होती थी जिससे वो लगातार कमजोर होती जा रही थीं। उन्हें 104 डिग्री बुखार था और लगातार ब्लड प्रेशर भी काफी कम हो रहा था। कमजोरी इतनी ज्यादा हो चुकी थी कि एक्ट्रेस अपने बेड से भी नहीं उठ पाती थीं।

शुक्र है सब ठीक हो गयाः प्रिंस

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद युविका अपनी मां के साथ रहने के लिए मुंबई वापस जा रही हैं जबकि प्रिंस फिलहाल कुछ दिन और अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में ही रुकेंगे। प्रिंस ने वाइफ के ठीक होने पर कहा, भगवान का शुक्र है कि सब ठीक हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
yuvika choudhary platelets gets down during covid and dengue treatment, said- 'i cannot forget the night when Prince was called at midnight'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kwcNbq

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......