बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक की मां का निधन, कई दिनों से थीं बीमार

बिग बॉस 13 में बतौर एक्स कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके विकास पाठक इन दिनों बुरे वक्त से गुजर रहे हैं। विवादित वीडियो से चर्चा में आए इन्फ्लुएंसर हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन हो चुका है। उनकी मां की तबियत कई दिनों से खराब थी जिसके बाद बीते दिन उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली हैं।

हिंदुस्तानी भाऊ की मां काफी उम्रदराज थीं। कई दिनों से बीमार चल रहीं उनकी मां ने आखिरकार दम तोड़ दिया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। कुछ दिनों पहले जब भाऊ की मां की तबियत ज्यादा खराब थी तो उन्होंने खुद अपने फैंस से मां के लिए दुआ करने की अपील की थी।

ट्विटर पर अपनी बीमार मां का माथा चूमते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए हिंदुस्तानी भाऊ ने लिखा था, 'प्लीज दुआ करिए मेरी मां के लिए, वो जल्दी ठीक हो जाएं। ये पोस्ट 25 अक्टूबर को बिना वेरिफाई किए गए अकाउंट से शेयर की गई थी'।

सिस्टम के खिलाफ बोलने से सस्पेंड हुआ था सोशल मीडिया अकाउंट

हिंदुस्तानी भाऊ अपने विवादित वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ अपनी सीरीज में आर्मी ऑफिसर का अपमान करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई इस तरीके की हरकत करेगा तो वो खुद उसे सबक सिखाएंगे, सिस्टम जाए साइड में। देश के सिस्टम का अपमान करने पर कई लोगों ने भाऊ के खिलाफ आवाज उठाई। इन लोगों में बिग बॉस 14 की नई वाइल्ड कार्ड कविता कौशिक भी शामिल थीं। जिसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss EX Contestant Hindustani Bhau aka Vikas Pathak's mother Passes away, was ill for several day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34tFeBj

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......