ट्रोलर ने दी दिव्यांका त्रिपाठी को ड्रग और करण जौहर से दूर रहने की सलाह, करारा जवाब देते हुए एक्ट्रेस बोलीं- 'ये कमल कीचड़ में भी कमल ही रहेगा'

ये हैं मोहब्बतें एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में मुंबई में हुए पॉवर कट पर एक ट्वीट किया था जिसके जवाब में एक व्यक्ति ने उन्हें लगातार ट्रोल करना शुरू कर दिया। पॉवर कट से बात शुरू होने के बाद यूजर ने दिव्यांका को ड्रग और करण जौहर से दूर रहने की नसीहत दे डाली। एक्ट्रेस ने इसपर यूजर को करारा जवाब देते हुए हर किसी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

मुंबई में हुए पॉवर कट के बाद दिव्यांका ने ट्विटर पर लिखा था, 'काम से निकले, अब बेकार और बेजार घूम रहे हैं, भई कोई बताएगा कि आज बंबई में बिजली क्यों नहीं है'। दिव्यांका के इस ट्वीट में एक व्यक्ति ने लिखा, 'किसी दिन बिना मेकअप और बिना एसी के भी रहकर देखो दाहिया मैडम'।

##

इस ट्रोलर को एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा, 'बेवजह हीरो मत बनिए अंकल, काम तो सरकारी था जिसमें मेकअप की जरूरत नहीं, पर विशेष टिप्पणी तो इस प्रकार करते हैं आप लोग जैसे जगह-जगह बिग बॉस का कैमरा लगाया है। कुछ अच्छा लिखें, आशीर्वाद दें, अन्यथा, काम से काम रखें'।

##

दिव्यांका का ये जवाब सुनकर ट्रोलर ने सर्कास्टिक अंदाज में उन्हें आशीर्वाद देते हुए लिखा, 'मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है दिव्यांका,अच्छी- अच्छी फिल्में करो और ड्रग्स के चक्कर में मत पड़ना, करण जौहर के पास तो भूल के भी मत जाना'।

##

ड्रग और करण जौहर से दूर रहने की नसीहत सुनकर एक्ट्रेस ने लिखा, 'यह बात बहुत अच्छी लगी, दिल से धन्यवाद। आज कल सब अमूमन तौर पर दूसरों को बिना वजह गलत ही मानकर चलते हैं, कलाकार कितना भी मजबूत दिखे, दिल तो दुखता है। जिस रोज से पिताजी इस शहर के हवाले कर भोपाल गए, प्रयास यही है कि उनका सिर फख्र से ऊंचा रहे। यह कमल कीचड़ में भी कमल ही रहेगा'। दिव्यांका त्रिपाठी का करारा जवाब सुनकर हर कोई उनकी सोच की सराहना कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The troller advised Divyanka Tripathi to stay away from drugs and Karan Johar, giving a befitting reply, the actress said - 'It will remain a lotus even in lotus mud'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3704vEZ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......