गौहर खान ने सेलिब्रेट किया रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार का जन्मदिन, विश करते हुए कहा, 'तुम मेरे लिए ब्लेसिंग हो'

बिग बॉस 7 विनर गौहर खान इन दिनों अपनी शादी की खबरों से चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर बनकर पहुंची थीं जहां से वापस आकर उन्होंने शादी की न्यूज को अफवाह बताते हुए इससे इनकार कर दिया है। इसी बीच अब गौहर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार का जन्मदिन मनाया है। सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने जैद के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है।

गौहर ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इनमें जैद और गौहर दोनों ने एक दूसरे से पेयर करते हुए कपड़े पहने हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा, 'सबसे अच्छे इंसान (और हॉट भी) बनने से लेकर कान से कान लगाकर मेरे हंसने की वजह बनने तक। जब तुम मुझे परेशान करते हो तो तुम्हें दबाना, तुम्हारे साथ रहकर बहुत आसानी से नासमझ बन जाना, और तुम्हारे केयरिंग साइड जब साथ में फोटो लेते समय तुम्हारा मेरे बाल जमाना। बस यही तुम्हें सबसे ज्यादा बेस्ट बनाता है। मैं तहे दिल से तुम्हारे लिए दुआ करती हूं, बर्थडे ब्वॉय जैद। तुम मेरे लिए ब्लेसिंग हो और तुम्हारी जिंदगी खुशियों, हेल्थ, वेल्थ और तरक्की से भरी रहे। आमीन। ये साल तुम्हारा बहुत शानदार हो'।

जैद के जन्मदिन से पहले गौहर खान का भी जन्मदिन दोनों ने साथ मनाया था। गौहर लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ खूबसूरत तस्वीरें और डांस वीडियोज शेयर कर रही हैं। इसके अलावा कई बार जैद को उनकी लाइव चैट में भी देखा जा चुका है।

##

बताते चलें कि जैद के पिता और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने दोनों की शादी की खबर कन्फर्म की थी। जिसके बाद खबरें थीं कि दोनों दिसम्बर में शादी करने वाले हैं। हालांकि गौहर ने बिग बॉस से लौटकर कहा कि ये खबरें महज अफवाह हैं और अगर ऐसा कुछ होगा तो वो खुद सबको इसकी जानकारी देंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gauhar Khan celebrates rumord boyfriend Zaid Darbar's birthday, said- you are blessing for me


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HusoK4

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......