नोरा फतेही ने शूट किया बतौर जज शो का आखिरी एपिसोड, भावुक होते हुए गीता कपूर ने लिखा, 'मेरी जिंदगी का स्पेशल हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया'

दिलबर गर्ल नोरा फतेही इन दिनों टेलीविजन डांस शो इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा, टैरेंस लुइस और गीता कपूर के साथ शो को जज करती आई हैं मगर एक्ट्रेस के कोरोना पॉजिटिव होने पर नोरा ने उनकी जगह ली थी। अब क्योंकि मलाइका कोरोना से रिकवर होकर सेट पर वापसी करने वाली हैं तो ऐसे में नोरा ने हाल ही में बतौर जज शो का आखिरी एपिसोड शूट किया है। आखिरी दिन सेट पर नोरा को स्पेशल फेयरवेल दिया गया जिसके बाद जज गीता कपूर ने उनके लिए खास नोट लिखा है।

गीता कपूर ने आखिरी दिन नोरा के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'तुम ताजी हवा की तरह आईं और हम सबको हांफते हुए छोड़ गईं। शुक्रिया बेबी मेरी जिंदगी का स्पेशल और प्यारा हिस्सा बनने के लिए। मुझे नहीं पता कि तुमने ये कैसे किया मगर कम समय में ही तुमने ग्रेस से मलाइका की स्पेशल जगह पूरी तरह भर दी। गरिमा, गुड वाइब्स, प्यार और वफादारी। बहुत सी चीजों के साथ तुम हमें छोड़कर जा रही हो।

तुम्हारा होना एक इन्फेक्शन की तरह हैः गीता कपूर

गीता कपूर ने आगे लिखा, मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी छोटी लड़की। तुम्हारा होना एक इन्फेक्शन की तरह है। गॉड ब्लेस यू। दुआ है कि कामयाबी ही तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड हो। लव यू नोरा।

वायरल वीडियो के बाद टैरेंस लुईस का किया था सपोर्ट

हाल ही में शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें शो के जज टैरेंस नोरा की कमर पर हाथ मारते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद टैरेंस को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। हालांकि नोरा ने उनका बचाव करते हुए इसे महज एक गलती बताया था।

नोरा के शो छोड़ने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मलाइका जल्द ही शो में वापसी करेंगी। हाल ही में मलाइका ने कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की जानकारी दी थी लेकिन फिलहाल उनकी वापसी पर मेकर्स या उनकी तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है। नोरा आखिरी दिन शो में फ्लोरल साड़ी पहनकर साकी-साकी गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nora Fatehi shot the last episode of India's best Dancer show as a judge, getting emotional, Geeta Kapoor wrote, 'Thank you for being a special part of my life'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33lNliZ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......