न्यूज चैनलों में सलमान खान का नाम लेकर चिल्लाने वालों को एक्टर का जवाब, बोले- 'टीआरपी सबको चाहिए लेकिन झूठी खबर फैलाने और चिल्लाने से कुछ नहीं होता'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई न्यूज चैनलों ने ए-लिस्टर्स की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। इस दौरान सलमान का नाम भी कई बार घसीटा गया था। अब एक लंबे समय बाद सलमान ने नेशनल टेलीविजन पर इन लोगों को जवाब दिया है।

रियलिटी शो बिग बॉस 14 के पहले वीकेंड का वार में सलमान ने सभी घरवालों को खुलकर गेम खेलने की सलाह दी है। इस साल शो के फैंस को कंटेस्टेंट्स के ठंडे बर्ताव से काफी नाराजगी है जिसपर सलमान ने सभी को फटकार भी लगाई है।

चिल्लाने से कुछ नहीं होताः सलमान खान

इसी बीच सलमान ने अप्रत्यक्ष रूप से न्यूज चैनल पर टीआरपी के लिए अपना नाम लेने वालों को जवाब देते हुए कहा, 'हमारी फिल्म कौन देखता है? जनता। हम सभी को टीआरपी चाहिए मगर इसका मतलब ये नहीं है कि आप कुछ भी करो। आपको वफादार रहकर और सही रहकर बड़ा और बेहतर बनाना होगा, ना कि फेक न्यूज फैलाकर और चिल्लाकर। यही वजह है कि लोग आपको लंबे समय तक देखेंगे। जो भी मुझे कहना था मैं इनडायरेक्टली कह चुका हूं'।

बताते चलें कि सुशांत की मौत के बाद कई न्यूज चैनलों ने फेक न्यूज फैलाते हुए इंडस्ट्री के ए-लिस्टर्स का नाम खराब करने की कोशिश की थी। इसके बाद अब इंडस्ट्री का बचाव करते हुए बॉलीवुड के कई एसोसिएशन्स और प्रोडक्शन हाउस ने कुछ चैनलों और पत्रकारों के खिलाफ इंडस्ट्री की छवि खराब करने पर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इन पत्रकारों में अर्नब गोस्वामी, प्रदीप भंडारी, नविका कुमार, राहुल शिवशंकर भी शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
salman khan reply to those who shouted in the news channels with his name said, "Everyone wants TRP but spreading false news and shouting does nothing"


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SMD8pw

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......