दिसम्बर में ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार से शादी करने वाली हैं बिग बॉस विनर गौहर खान, मुंबई मे होने वाली लैविश वेडिंग की तैयारिया भी शुरू हुईं
बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर बनकर आईं गौहर खान जल्द ही डांस कोरियोग्रॉफर जैद दरबार से शादी करने वाली हैं। दोनों पिछले कई महीनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शादी की खबरों को जैद के पिता और जाने माने म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार ने कन्फर्म किया है।
हाल ही में म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार ने बताया कि उनके बेटे जैद जल्द गौहर खान से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके बाद अब स्पॉटब्वॉय ने सूत्रों से कन्फर्म किया है कि दोनों दिसम्बर में शादी करेंगे। शादी मुंबई में ही होने वाली है जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी की रस्में दो दिन तक होंगी जिन्हें काफी लैविश बनाने की प्लानिंग है।
शादी की तैयारियां शुरू
पोर्टल के सूत्रों के अनुसार, दोनों ही परिवार जैद और गौहर की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शादी की वेन्यू भी तय करके बुक की जा चुकी है। जल्द ही शादी की डेट भी पक्की की जाएगी।
अगस्त में जैद ने घरवालों के सामने रखी रिश्ते की बात
कुछ महीनों से लगातार गौहर और जैद के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थीं। इस बारे में बात करते हुए ई टाइम्स से इस्माइल दरबार ने बताया था कि जैद ने खुद अपनी मां को अगस्त में गौहर के बारे में बताया है। दोनों के रिश्ते से घरवालों को कोई आपत्ति नहीं थी। इस्माइल ने कहा था, अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो हम क्यों उन्हें आशीर्वाद नहीं देंगे। दोनों समझदार हैं और अपने फैसले खुद ले सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35fcewm
Comments