इस सीजन के कंटेस्टेंट से खुश नहीं हुईं गौहर खान, बाहर आकर बोलीं-"जैसा सोचा था वैसा नहीं हुआ, कंटेस्टेंट्स में वैराइटी नहीं हैं"

इस साल बिग बॉस 14 में नया ट्विस्ट लाते हुए एक्स कंटेस्टेंट्स - हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान को सीनियर बनाकर घर में लाया गया था। तीनों पर सभी फ्रेशर कंटेस्टेंट्स को कंफर्म करने की अहम जिम्मेदारी थी। हालांकि अब ये सीनियर्स बिग बॉस के घर से निकल चुके हैं। घर से बाहर आते ही, गौहर खान ने दैनिक भास्कर से बात की। बातचीत के दौरान, अभिनेत्री ने बताया कि वे अपनी परछाई अब तक घर में मौजूद किसी कंटेस्टेंट्स में नहीं देख पाई। बता दे, गौहर बिग बॉस सीजन 7 की विजेता रह चुकी हैं।

अब तक इस सीजन में मुझे कंटेस्टेंट्स में वैराइटी देखने को नहीं मिली:

मैं घर के अंदर तकरीबन ढाई हफ्ते रही और मेरा अनुभव काफी शानदार रहा। बहुत ही प्यार भरा, मजा भरा सफर रहा। सच कहूं तो शो में जाने से पहले जैसा मैंने सोचा था वैसा कुछ हुआ नहीं। वैसे ये शो ही ऐसा हैं, यहां आप जो सोचो वैसा होता बिलकुल नहीं हैं। इस घर में कब क्या हो जाए पता नहीं चलता। मुझे लगा था की घर में कंटेस्टेंट्स की वैराइटी होंगी, अलग-अलग पर्सनालिटी के लोगों से मिलना होगा, उन्हें निखारना होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब तक तो इस सीजन में मुझे वैराइटी देखने को नहीं मिली। सब एक तरह से एक्ट कर रहे हैं, एक ही तरीके से सोच रहे हैं। हो सकता हैं कि अब तक घर में हम सीनियर्स मौजूद थे इसीलिए वे खुल नहीं पाए। हो सकता हैं अब हमारे घर से बाहर आने के बाद, इन कंटेस्टेंट्स के अलग-अलग रंग देखने को मिले।

निक्की तम्बोली का खेल मजेदार लग रहा हैं:

मुझे निक्की तम्बोली का खेल मजेदार लग रहा है। वो काफी एंटरटेनिंग और इंटरेस्टिंग है। मुझे लगता है वो जैसी है वो वैसे ही घर के अंदर भी हैं। उसमे मुझे किसी भी तरह का नकलीपन नहीं दिखाई दिया। उसका खेल बहुत पसंद आया। उम्मीद करती हूं वो आगे तक इस खेल में रहे।

मेरा पर्सनल फेवरेट जान सानू हैं:

रुबीना दिलैक की बात करूं तो वो मुझे बतौर किरदार ठीक लगती हैं। वो काफी कन्फ्यूज रहती हैं लेकिन हां जब कभी बात करती हैं तो थोड़ी सुलझी हुई लगती हैं। जैसमिन और राहुल की भी अब तक रियल पर्सनालिटी बाहर नहीं आई है। दोनों ही अपने कम्फर्ट जोन में खेल रहे हैं। मेरा पर्सनल फेवरेट जान सानू हैं। मेरे हिसाब से अब तक जान बहुत ही अच्छी तरह से इस घर में रह रहा है और यकीन मानिए वो बहुत ही प्यारा और सच्चा बच्चा है।

खुश हूं कि पवित्र पुनिया की रियल पर्सनालिटी लोगों के सामने आई:

पवित्र पुनिया इस घर में सबसे बड़ी फेक कंटेस्टेंट हैं। पिछली रात को ही ऑडियंस ने उसकी रियल पर्सनालिटी देखी है। मेरे पीठ पीछे उसने मुझे बहुत गंदी-गंदी गालियां दी हैं जोकि काफी शॉकिंग था। शो में सच्चा होना बहुत जरूरी है जोकि पवित्र नहीं हैं। हालांकि खुश हूं कि उसकी रियल पर्सनालिटी लोगों के सामने तो आई। कभी-न-कभी आपकी रियल पर्सनालिटी तो बाहर आनी ही थी, पवित्र की भी आ गई। उसकी भी सच्चाई बाहर आ गई।

आगे भी हिना और सिद्धार्थ के साथ काम करना चाहूंगी:

सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान के साथ मेरी तालमेल काफी अच्छी थी। कई बार हम लोगों की सोच एक दूसरे से नहीं मिलती थी हालांकि हम अपने जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटे। हम एक दूसरे के ओपिनियन को सम्मान करते गए और आगे बढ़ते गए। मैं आगे भी उन दोनों के साथ काम करना चाहूंगी।

मैं अपनी परछाई किसी भी कंटेस्टेंट में नहीं देख पाई:

अब तक मैं अपनी परछाई किसी भी कंटेस्टेंट में नहीं देख पाई। मैं झूठ बोलना नहीं चाहती और नाही डिप्लोमेटिक बनना चाहूंगी। सभी अपने कम्फर्ट जोन में खेल रहे हैं। जो मेरी पर्सनालिटी है वो अब तक किसी में नजर नहीं आई। उम्मीद करती हूं धीरे-धीरे ये सब सही खेल खेलना शुरू करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gauhar Khan is not happy with this bigg boss 14 contestants, came out and said "It is not what I thought, there is no variety in the contestants"


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dNmTCk

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......