घर में एंट्री से पहले कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने दिल की बात, जानिए किसने क्या लिखा?

बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर को हो रहा है। बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले सभी कंटेस्टेंट्स को कोरोना वायरस के चलते मुंबई के एक होटल में क्वारैंटाइन किया गया है ताकि शूटिंग के दौरान कोरोना फैलने का खतरा ना रहे।

सभी सेलेब्स घर में एंट्री को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक बार घर में एंट्री के बाद वह तकरीबन तीन महीने के लिए बाहरी दुनिया से कट जाएंगे। ऐसे में जानते हैं कि शो में एंट्री से पहले सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर क्या पोस्टिंग की।

1)अभिनव शुक्ला

अभिनव ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए बिग बॉस के घर में पॉजिटिविटी की कामना की। उन्होंने लिखा, पॉलिटिक्स, गॉसिप, सक्सेस और पैसे से ऊपर बस मुझे सूरज की रोशनी और कभी ना खत्म होने वाला क्षितिज देना।

2)जैस्मीन भसीन

नागिन 4 में दिखाई दे चुकीं जैस्मीन ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, आइज टॉक।

##

3)एजाज खान

एजाज ने वर्कआउट करते हुए अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बहाने बनाने के बजाए मजबूत बनें!

##

4)जान कुमार सानू

जान ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, इंतहा हो गई, इंतजार की। जान बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के बेटे हैं।

##

5)निक्की तंबोली

निक्की ने लिखा, दुश्मनों को सबक सिखाऊंगी और दिलों में चमकूंगी, देखते जाइए।

##

6) निशांत मलकानी

निशांत ने बिग बॉस में एंट्री से पहले अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, नई सुबह, नए विचार, नई सोच, नया दिन और अब नया मैं।

##

7) पवित्रा पुनिया

पवित्रा ने अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा, उम्मीद है आपको मजा आ रहा होगा।

##

8) रुबीना दिलैक

रुबीना ने घर में एंट्री से पहले एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया जिसमें वह पति अभिनव शुक्ला के साथ तरबूज खाती नजर आ रही हैं।

##

9) राधे मां

राधे मां ने इंस्टाग्राम पर हनुमान जी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, जिनका भरोसा वीर हनुमान, उनका बिगड़ता नही कोई काम। लक्खा कहे सुनो हनुमान के बिना, कुछ ना मिलेगा गुणगान के बिना।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 14 contestants and their last Instagram posts before entering the house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3is6eF9

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......