आशा नेगी से ब्रेकअप के बाद मोनिका डोगरा को डेट कर रहे हैं रित्विक धनजानी, सिंगर बोलीं- 'मेरे लिए लड़ने के लिए शुक्रिया, आई लव यू'
टेलीविजन के पॉपुलर कपल रित्विक धनजानी और आशा नेगी साल की शुरुआत में अलग हो चुके हैं। पसंदीदा कपल के ब्रेकअप की खबर हर किसी के लिए हैरान कर देने वाली थी। आशा नेगी और रित्वित लगातार अपने ब्रेकअप की वजह पर चुप्पी साधे हुए हुए हैं। अब खबरें हैं कि रित्विक पिछले कुछ महीनों से सिंगर मोनिका डोगरा को डेट कर रहे हैं। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें कपल की खूबसूरत बॉन्डिंग नजर आ रही है।
खबरों के अनुसार मोनिका और रित्विक इन दिनों लव रिलेशन में हैं। हाल ही में सिंगर मोनिका ने सोशल मीडिया पर रित्विक के साथ तस्वीरें शेयर कर उनकी जमकर तारीफें की हैं। इसी बीच मोनिका ने उन्हें आई लव यू भी कहा। सिंगर लिखती हैं, 'मैं और रित्विक खतरों के खिलाड़ी 8 के दौरान काफी अच्छे दोस्त बने हैं। मैं उनसे डाइनिंग हॉल में दांतों में स्पेनिश सलाद फंसाए हुए मिली थी। मैं उन्हें देखकर मुस्कुराई और पूरी बात कर ली। उसने बताया भी नहीं की दांत में कुछ फंसा है। मैं बाथरूम गई और जब आई तो मुझे एहसास हुआ। मैंने उनसे कहा कि आप मुझे बताना नहीं चाहते थे कि मेरे दांत में बड़ी हरी पत्ती लगी है। उन्होंने 100 वॉट की स्माइल देते हुए कहा कि वो जेंटलमैन बने रहना चाहते थे'।
पूरे सीजन उसने मेरा साथ दियाः मोनिका
आगे सिंगर लिखती हैं, 'खतरों के खिलाड़ी के पूरे सीजन के दौरान जब भी मुझे डर लगा उसने मेरा खूब साथ दिया। हमने डांस किया जब कर सकते थे। हमने मेडिटेशन किया जब करना चाहिए था। एक साल बाद भले ही हम ज्यादा ना मिले हों लेकिन मैं ये कह सकती हूं कि इस इंसान ने मेरी जिंदगी में रोशनी भर दी। मैं इसके साथ काम करने पर काफी एक्साइटेड हूं। हम पहली मुलाकात में ही एक दूसरे पर मर गए थे और अब हम साथ में आर्ट बना रहे हैं। मैं ये दुनिया के साथ शेयर करने पर एक्साइटेड हूं। फिलहाल मैं इतना कह सकती हूं कि जिनसे आप प्यार करते हैं उनके साथ रहें'।
'जिससे आप प्यार करते हैं वो काम करना एक तोहफा है। रित्विक तुम एक बहुत अद्भुत इंसान हो और एक बेहतरीन आर्टिस्ट भी। मेरे लिए लड़ने के लिए शुक्रिया। आई लव यू'।
बताते चलें कि रित्विक और मोनिका ने साल 2018 में खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में साथ हिस्सा लिया था। इस शो में दोनों की मुलाकात पहली बार हुई थी जिसके बाद दोनों की गहरी दोस्ती हो गई है। दोनों जल्द ही साथ एक नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं हांलाकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। साथ समय बिता रहे रित्विक और मोनिका के रिलेशन की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।
.
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35a4RGz
Comments