गजेंद्र चौहान पर मुकेश खन्ना का पलटवार, बोले- 'महाभारत' की यूनिट जानती है कि ये कैसे रवि चोपड़ा की चापलूसी में पूरे घुसे हुए थे

'महाभारत' सीरियल में भीष्म और युधिष्ठिर का रोल प्ले करने वाले कलाकारों मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान के बीच शुरू हुई जुबानी जंग रूकने का नाम नहीं ले रही है। दोनों के बीच यह जंग तब शुरू हुई जब मुकेश ने 'द कपिल शर्मा शो' को वल्गर बताते हुए वहां महाभारत के कुछ कलाकारों के पहुंचने की आलोचना की थी।

इसके बाद गजेंद्र चौहान ने उन पर पलटवार करते हुए कहा था कि वे पॉपुलर लोगों पर कमेंट कर लाइमलाइट में आना चाहते हैं। साथ ही ये भी कहा था कि जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते हैं। अब मुकेश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एकबार फिर गजेंद्र को निशाने पर लेते हुए उन पर हमला बोला है।

कलियुग के धर्मराज का नाम अधर्मराज कर देना चाहिए

गुरुवार को शेयर की अपनी पोस्ट में मुकेश खन्ना ने लिखा, ''कलियुग के धर्मराज का नाम अधर्मराज कर देना चाहिए। द्वापर के धर्मराज सत्य बोलते थे धर्म का साथ देते थे। आज का अधर्मराज बेतुकी, बिना तर्क संगत बातें कहता है। अपने समर्थन में बेमतलब कहावतें सुनाता है। फिल्मी डायलॉग बोलता है... 'जो शीशे के घर में रहते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।''

शायद इन्हें अंगूरी पसंद है इसलिए अंगूर मिलने पर प्रसन्न हो गए

''पहले राज कुमार जैसी डायलॉग डिलीवरी बनाओ फिर उनके डायलॉग बोलो। 'मुकेश खन्ना को अंगूर नहीं मिले तो उसे खट्टा कह रहे हैं' लगता है इन्हें अंगूरी पसंद है इसलिए अंगूर मिलने पर ये अति प्रसन्न हो गए। 'जिस FTII में तुम स्टूडेंट थे उसका मैं चेयरमैन रह चुका हूं'। वाह रे चेयरमैन!!!''

कुछ लोग बदनामी को भी नाम मान बैठते हैं

''कैसे चेयरमैन बने, कुर्सी पकड़ कर बैठ गए इसका दर्शन पूरा जग TV पर कर चुका है। एक बार इन्होंने मुझसे कहा था मुकेश मेरे घर के बाहर आठ दस OB वैन खड़े रहते हैं, इंटरव्यू लेने। कुछ लोग बदनामी को भी नाम मानते हैं। कसूर आज की राजनीति का है जिसमें घुसने का ये असफल प्रयत्न कर चुके हैं।''

शो के प्रोड्यूसर्स की चापलूसी में लगे हैं

''आज की राजनीति हस्तिनापुर की राजनीति नहीं रही। आज चापलूसी चलती है। जो ये कर रहे हैं। एक ऐसे फूहड़ शो की, जो मुझे हैरानी है इनका भी नहीं। यहां सिर्फ एक पैसेंजर बन कर आए थे। अंगूर पाकर धन्य हो गए और लगे चापलूसी करने शो के प्रोड्यूसर्स की ताकि फ्यूचर में इन्हें फिल्म्स में काम मिले।''

जितनी महाभारत मैंने पढ़ी पूरी यूनिट ने नहीं पढ़ी होगी

''वैसे ये इनकी फितरत है। महाभारत की यूनिट जानती है कि कैसे ये रवि चोपड़ा की चापलूसी में पूरे घुसे हुए थे। कहते हैं मुकेश खन्ना महाभारत में सिर्फ एक एक्टर था जैसे कि मैं हूं। इन्होंने कोई Phd नहीं की थी। की थी अधर्मराज जी, ये सच है जितनी महाभारत मैंने पढ़ी थी पूरी यूनिट ने नहीं पढ़ी होगी।''

महाभारत को लेकर मेरे ज्ञान पर सवाल ना उठाएं

''गूफी मुझसे पूछता था सात्यकी कौन था। मैंने उसे बताया था बहुत अच्छा वक्ता था। इसलिए कृपया महाभारत को लेकर मेरे ज्ञान पर सवाल ना उठाएं। शायद इसीलिए दुनिया कहती है कि मैं न्याय कर पाया भीष्म के रोल के साथ। जो तुम पूरी तरह से नहीं कर पाए। जरूरी नहीं हर कलाकार कहानी को पूरी तरह से जाने।''

एकता की महाभारत के देवव्रत ने माथे पर बैंड लगा रखा था

''एकता कपूर की महाभारत में रोनित राय ने माथे पर बैंड बांध रखा था। सिकंदर लग रहा था, देवव्रत नहीं। उसने एक इंटरव्यू में कहा था मैं रोल करते वक्त किसी का किया हुआ परफॉर्मेंस नहीं देखता। मैंने मुकेश का भी नहीं देखा। गुड। मैं इम्प्रेस हुआ उसकी इस बात पर। पर महाभारत ग्रंथ तो पढ़ो पुत्र।''

एकता ने 'महाभारत' को 'सास भी कभी बहू थी' बना दिया था

''आज लोग सिर्फ अपने डायलॉग पढ़ते हैं। नई महाभारतों में सब मॉडल्ज लगे, सिक्स पैक लगे। महाभारत 'सास भी कभी बहू' बन गया। इसलिए अधर्मराज जी, मत कहो तुम एक्टर थे, मैं भी एक्टर था। जी नहीं, तुम गजेंद्र चौहान थे मैं मुकेश खन्ना था।''

पिछली पोस्ट में भी बोला था गजेंद्र पर हमला

इससे पिछली पोस्ट में भी मुकेश खन्ना ने गजेंद्र चौहान पर हमला बोलते हुए अपने आरोपों को लेकर सफाई दी थी।

##

दो एक्टर्स के बीच 'महाभारत':मुकेश खन्ना पर भड़के गजेंद्र चौहान, कहा-महाभारत से पहले वह फ्लॉप एक्टर थे, पब्लिसिटी बटोरने के लिए फेमस लोगों की आलोचना करते हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
War of Words continue between Mukesh Khanna and Gajendra Chauhan of Mahabharat serial


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Szsbrr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......