रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार ने किया गौहर खान का वेलकम, बाद में उड़ाया शादी की अफवाहों का मजाक
गौहर खान इन दिनों डांस कोरियोग्राफर जैद दरबार से रिलेशन को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। बिग बॉस 7 विनर रह चुकीं गौहर हाल ही में बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर बनकर पहुंची थीं। एक्ट्रेस के शो में रहने के दौरान ही जैद दरबार के पिता और म्यूजिक कम्पोजर ने दोनों की शादी की बात को कन्फर्म किया था। जिसके बाद अब गौहर ने शो से बाहर आकर इन खबरों को अफवाह बताया है। इसी बीच एक्ट्रेस के शो से वापस आने पर उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जैद ने खूबसूरत अंदाज में उनका स्वागत किया है।
जैद दरबार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गौहर के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ जैद ने गौहर का स्वागत करते हुए लिखा, 'तुम हमेशा किल करती हो। वेलकम बेक क्वीन। इससे भी ज्यादा पॉवर और कामयाबी तुम्हारे रास्ते में आए। गाजा'। बता दें कि दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर हैश-टैग गाजा नाम दिया है जिसमें दोनों का नाम शामिल है।
जैद ने उड़ाया अफवाहों का मजाक
बिग बॉस 14 से बाहर आने के बाद गौहर खान ने दिसम्बर में होने वाली शादी की खबरों को अफवाह बताया है। एक्ट्रेस का कहना है कि ऐसा कुछ होगा तो वो खुद इस बारे में जानकारी देंगी। इसके बाद अब गौहर और जैद दोनों ने इस खबरों को देखकर इनपर मजाक उड़ाया है। कोरियोग्राफर जैद ने शुक्रवार को अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज की ताजा खबर, पढ़ी क्या। हाहाहा। सब ठीक है'। इस पोस्ट पर गौहर ने भी मजे लेते हुए लिखा, 'मैंने भी पढ़ी, हाहाहा'।
##इस्माइल दरबार ने किया था शादी की खबर
जैद के पिता इस्माइल दरबार ने हाल ही में बताया है कि दोनों जल्द शादी करेंगे। इसके बार उनके परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों दिसम्बर में शादी करेंगे जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। शादी की वेडिंग डेट भी तय कर वेन्यू बुक कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kj1Rhk
Comments