रोहनप्रीत के साथ अपना रिलेशन ऑफिशियल करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा, तुम मेरे हो, जवाब में रोहन बोले- मेरी जिंदगी से मिलिए

पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ राइजिंग स्टार फेम रोहन प्रीत सिंह से रिलेशन और शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरें हैं कि सिंगर 23 अक्टूबर को दिल्ली में रोहन प्रीत से शादी करने वाली हैं जिसके लिए शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। अब एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों को कन्फर्म करते हुए रोहन प्रीत से अपने लव रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट भी कर दी है।

शुक्रवार को नेहा कक्कड़ ने अपनी और रोहन प्रीत की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, 'तुम मेरे हो'। साथ ही नेहा ने अपने और रोहन की जोड़ी को हैशटैग 'रोहूप्रीत' नाम दिया है। नेहा की इस इंस्टा पोस्ट पर रोमांटिक जवाब देते हुए रोहन लिखते हैं, 'बाबू आई लव यू सो मच, मेरी जान। हां मैं सिर्फ तुम्हारा हूं। मेरी जिंदगी'। कमेंट करते हुए रोहन प्रीत ने दुल्हन की इमोजी भी शेयर की है।

नेहा के बाद रोहन प्रीत ने भी साथ तस्वीर शेयर करते हुए नेहा को अपनी दुनिया बताया है। दोनों के रिलेशन की अनाउंसमेंट के साथ ही उन्हें फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों की बधाइयां मिल रही हैं।

नेहा कक्कड़ ने की नेहा से स्पेशल डिमांड

सिंगर ने हाल ही में इंडियन आइडल के सेट से एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वो हिमेश के साथ केक खाती नजर आ रही हैं। नेहा को ये चॉकलेट केक इतना पसंद आया कि उन्होंने रोहन प्रीत से रोज केक खाने की डिमांड की। स्टोरी में नेहा ने लिखा, 'मुझे रोज केक खाना है रोहनप्रीत'। इसके जवाब में सिंगर ने लिखा, 'हां जी, जो हुकुम मेरी जान, मेरी बाबू डॉल, आपका हर हुकुम हमारी सर आंखों पर'।

नेहा कक्कड़ की इंस्टा स्टोरी।

23 अक्टूबर को दिल्ली में होगी शादी

खबरों के मुताबिक नेहा कक्कड़ 23 अक्टूबर को रोहन प्रीत से दिल्ली में शादी करेंगी। ये एक आम शादी होने वाली है जिसमें महज कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि नेहा ने पिछले महीने रोका कर लिया है जिसकी तस्वीरें भी अब सामने आ चुकी हैं। तस्वीर में नेहा रोहन प्रीत का हाथ थामें हुए उनके माता पिता के साथ पोज कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Neha Kakkar official her relationship with Rohanpreet, wrote, "You are mine, in response Rohan said - Meet my life."


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33IvhQj

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......