कोरोना के चलते शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी ने पोस्टपोन किया बच्चा गोद लेने का प्लान, एक्ट्रेस बोलीं- 'जब सही वक्त होगा तब ही बच्चा आएगा'

बिग बॉस 13 में बेबाक अंदाज से चर्चा में आईं शेफाली जरीवाला की शादी को 6 साल पूरे हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने साल 2014 में एक्टर पराग त्यागी से शादी की थी हालांकि दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने बच्चा गोद लेने का मन बना लिया है। कपल इसी साल घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करना चाहते थे हालांकि कोरोना के चलते उनका ये प्लान पोस्टपोन हो चुका है।

बच्चा गोद लेने का आइडिया और पति पराग को इसके लिए राजी करने पर शेफाली जरीवाला ने स्पॉटब्वॉय से कहा, 'फिलहाल कोरोना के कारण हमने सारी तैयारी होल्ड कर दी है। ये एक लंबी प्रोसेस है और इससे बहुत काम जुड़े हुए हैं। और ये प्रोसेस खुद एक लंबा समय लेती है। हम फिलहाल सिर्फ दुआ कर सकते और उम्मीद कर सकते हैं कि सब ठीक और जल्दी हो। मुझे लगता है चीजें तभी होती हैं जब उनका सही समय हो और जब वो आपकी किस्मत में हो। हम कितनी भी कोशिश कर लें जब बच्चे का हमारे घर आने का वक्त होगा वो तभी आएगा'।

आगे एक्ट्रेस बताती हैं, 'हम कोशिश कर रहे हैं और इस बारे में काफी पॉजिटिव हैं। पूरी कोरोना की स्थिति ने बहुत सी चीजों की गति कम कर दी है। हो सकता है ये हमारे अच्छे के लिए हो। भगवान बहुत दयालु हैं, जो होता है अच्छे के लिए होता है। ये एक साहस से भरा फैसला था, खासकर हम जिस कल्चर से हैं उन सब के लिए। लोग कहते थे कि तुम लोग अपना बच्चा क्यों नहीं कर लेते, एडॉप्ट करना उन लोगों के लिए है जो अपना बच्चा नहीं कर सकते। मुझे हमेशा से ही बच्चा गोद लेना बहुत खूबसूरत चीज लगती थी और मैं हमेशा से ये करना चाहती थी'।

बहुत दिनों तक पराग मेरी बात नहीं समझ पाया- शेफाली

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड लाइफ से पति को इस बात के लिए राजी करने पर कहा, 'पराग एक लंबे समय तक मेरे इमोशन नहीं समझ पाया। ये एक ऐसी चीज है जो सालों पहले से मैं सोच रही थी। हम दोनों का एक फैसले पर आना बहुत मुश्किल था'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Due to Corona, Shefali Jariwala postponed the child's adoption plan, said- the child will come only when the time is right


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3olcLFK

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......