'बेपनाह' एक्टर ताहेर शब्बीर ने की गर्लफ्रेंड आक्षिता गांधी से शादी, सामने आईं सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें

नीति टेलर और परीक्षित बावा के साथ बेपनाह एक्टर ताहेर शब्बीर भी इस साल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जैनिफर विंगेट के साथ टीवी शो बेपनाह में नजर आ चुके एक्टर ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अक्षिता गांधी से शादी कर ली है। इससे पहले 18 अगस्त 2020 को दोनों ने सीक्रेट सेरेमनी में सगाई की थी। कोविड 19 महामारी को ध्यान में रखते हुए वेडिंग सेरेमनी में महज कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।

ताहेर ने शादी के बाद दुल्हा बने हुए अपनी पहली झलक शेयर की है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपने लेडी लव अक्षिता के साथ शादी और सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लाल और सफेद शेरवानी पहने हुए एक्टर ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्षिता ने हरे और गोल्डन रंग का लहंगा पहना है। तस्वीरें शेयर करते हुए ताहेर ने पॉपुलर कवि शम्स रूमी की एक खूबसूरत लाइन शेयर की है। उन्होंने लिखा, भटकते हुए शम्स को आखिरकार रूमी मिल गई। और उसने हां कह दिया। इसके बाद दोनों हमेशा के लिए एक हो गए।

तस्वीरें सामने आते ही उन्हें इंडस्ट्री के दोस्तों की बधाई मिल रही है। आकांक्षा रंजन कपूर, नील नितिन मुकेश, शमा सिकंदर समेत कई लोगों ने उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बताते चलें कि एक्टर आखिरी बार ताहेर शब्बीर हर्षद चोपड़ा और जैनिफर विंगेट के साथ टीवी शो बेपनाह में नजर आए हैं। टीवी शो के अलावा ताहेर फिल्म नाम शबाना और फैन में भी नजर आ चुके हैं। कियारा आडवाणी स्टारर नेटफ्लिक्स की फिल्म गिल्ट में भी ताहेर शब्बीर का अहम किरदार था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Unmatched actor Taher Shabbir married girlfriend Akshita Gandhi, pictures of secret wedding ceremony came out


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GxfWsW

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......