कोरोना संक्रमित होने पर 'मैडम सर' एक्ट्रेस गुल्की जोशी बोली, "ये बहुत तकलीफदेह है, काफी दिन तक मैं बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थी"

कुछ दिनों पहले टीवी शो 'मैडम सर' की लीड एक्ट्रेस गुल्की जोशी कोरोना की चपेट में आ गई थी। अपनी कोरोना रिपोर्ट्स पॉजिटिव आते ही, अभिनेत्री ने खुद को 14 दिन के लिए अपने घर ही सेल्फ क्वारैंटाइन कर दिया हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, गुल्की ने बताया कि वे किस तरह इस संक्रमण से लड़ रही हैं।

गुल्की ने कहा, "कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मुझे तकरीबन एक हफ्ता हो गया है और यकीन मानिए ये संक्रमण काफी तकलीफदेह है। ऐसा नहीं था कि मुझे किसी भी तरह के लक्षण नहीं दिख रहे थे। तकरीबन एक हफ्ते पहले मुझे बुखार आया था और काफी कमजोरी महसूस होने लगी थी। जाहिर है, मैं हर दिन शूट करती थी जहां मेरे आस पास लोगों का होना वाजिब था। मैं नहीं चाहती थी कि मेरे वजह से किसी और को परेशानी उठानी पड़े जिसकी वजह से मैंने तुरंत अपना कोरोना टेस्ट करवाया। मेरी इम्युनिटी काफी वीक हैं और जिस बात का डर था वही हुआ, रिपोर्ट्स पॉजिटिव आईं। मैंने खुद को तुरंत ही अपने घर में सेल्फ क्वारैंटाइन कर दिया।"

काफी दिनों तक बिस्तर से उठ नहीं पाई थीः गुल्की

वे आगे बताती हैं, "शुरूआती दिनों में मुझे बहुत तकलीफ होती थी। काफी दिन तक मैं बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थी। मैं सिर्फ खाने के लिए उठती थी। बहुत कमजोरी महसूस होती थी। हालांकि लगातार ट्रीटमेंट से अब बेहतर महसूस कर रही हूं। ऐसा लग रहा है जैसे पिछले दो दिन से तो मैं थोड़ा होश में आई हूं। फिलहाल टीवी देखकर और लोगों से फोन पर बात करके अपना वक्त बिता रही हूं। अभी तो कुछ दिन और क्वारैंटाइन में गुजारने हैं, इस दौरान अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखूंगी। यदि सब कुछ सही रहा तो अगले हफ्ते के अंत तक मैं शूट करना शुरू कर दूंगी। उम्मीद करूंगी कि रिपोर्ट्स उस वक्त तक नेगेटिव आएं।"

कोरोना संक्रमित होकर नहीं की शूटिंग

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स ने गुल्की की रिपोर्ट्स आने के बावजूद उनसे शो की शूटिंग करवाई। हालांकि अभिनेत्री की मानें तो इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इस बारे में वे बताती हैं, "ना जाने ये अफवाह कौन फैला रहा है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं दो दिन सेट पर नहीं गई थी जिसमें से एक दिन मेरी छुट्टी थी वहीं दूसरे दिन पूरी यूनिट की। इसी दौरान मुझे बुखार आया था और मैंने अपने प्रोड्यूसर को इसकी जानकारी दे दी थी। उन्होंने मुझे आराम करने की सलाह दी वहीं तुरंत स्टोरी लाइन में बदलाव लाने का फैसला किया। जब से मुझे इस संक्रमण के लक्षण नजर आए, मैंने एक भी सीन शूट नहीं किया हैं।"गुल्की की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद, मेकर्स ने पूरी यूनिट का टेस्ट करवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On being Corona positive, 'Madam Sir' actress Gulki Joshi said, "It is very painful, I could not even get up from bed for a long time".


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lY3bqy

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......