पवित्र पुनिया को लेकर एक्स ब्वॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा का बड़ा खुलासा- 'शादीशुदा होने के बावजूद मुझे डेट कर रही थी, उसके पति ने खुद मुझे मैसेज किया था'
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 शुरू होते ही चर्चा में आ चुका है। घर में एंट्री लेने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स तो पहले दिन ही लड़ पड़े, वहीं कुछ अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट पवित्र पुनिया के बारे में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड पारस ने बड़ा खुलासा किया है। पवित्र ने एक इंटरव्यू के दौरान पारस को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताई थी। अब इसके जवाब में पारस ने बताया कि पवित्र शादीशुदा होने के बावजूद उनके साथ रिलेशनशिप में थीं और इस बात की जानकारी उन्हें एक्ट्रेस के पति के जरिए ही हुई थी।
पवित्र के बयान पर बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने ई टाइम्स से बातचीत में कहा, 'पवित्र ने सही कहा है कि पारस उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है क्योंकि एक शादीशुदा लड़की डेट नहीं कर सकती और उल्लू नहीं बना सकती'।पारस की मानें तो उन्हें पवित्र की शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुद उनके पति से जानकारी मिली है। पारस ने कहा, 'जब मुझे पता चला कि वो शादीशुदा है। उसके पति ने मुझे मैसेज किया और कहा, तुम दोनों जितना चाहो साथ रह सकते हो लेकिन हमारे तलाक के बाद'।
पवित्र पुनिया और पारस छाबड़ा साल 2018 में रिलेशनशिप में रह चुके हैं। पवित्र के बाद एक्टर ने आकांक्षा पुरी को डेट किया था जिससे पिछले सीजन के दौरान अनबन चल रही थी। पवित्र ने बिग बॉस हाउस में एंट्री लेने से पहले एक इंटरव्यू में पारस को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताते हुए ये भी कहा था कि अगर उनमें जरा भी सेल्फ रिस्पेक्ट है या इज्जत है तो उन्हें बिग बॉस 14 में नहीं आना चाहिए।
सारा गुरपाल भी हैं शादीशुदा
पवित्र पुनिया के अलावा शो की दूसरी कंटेस्टेंट पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सारा गुरपाल को भी पहले से ही शादीशुदा बताया जा रहा है। सारा ने शो के ग्रैंड प्रीमियर और बिग बॉस हाउस में अपने सिंगल होने का दावा किया था। इसपर पंजाबी सिंगर तुषार कुमार ने ये दावा किया है कि सारा और उनकी शादी साल 2014 में हो चुकी है। सिंगर ने ये भी आरोप लगाए हैं कि सारा ने उनसे महज शोहरत और यूएस की नागरिकता हासिल करने के लिए शादी की थी। तुषार ने अपनी बात साबित करने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट और कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ngYhpS
Comments