जैद दरबार से शादी की खबरों को गौहर खान ने बताया अफवाह, बोलीं- 'ऐसा कुछ होगा तो मैं खुद बताऊंगी'

गौहर खान इन दिनों कोरियोग्राफर जैद दरबार से रिलेशन और शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैद म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं जिन्होंने हाल ही में बताया है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। इस्माइल के इस बयान के बाद खबरें आईं कि दोनों दिसम्बर में शादी करने वाले हैं जिसकी तैयारियां भी दोनों के परिवारों ने शुरू कर दी हैं। हालांकि बिग बॉस 14 से निकलकर गौहर ने शादी से साफ इनकार कर दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि ये महज अफवाह है।

गौहर खान बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर बनकर पहुंची थी जहां से वो बुधवार को वापस आ चुकी हैं। शो से बाहर आकर गौहर ने आईएएनएस से शादी पर कहा, 'ये बातें महज अफवाह हैं, अगर ऐसा कुछ होगा तो मैं खुद सबको बताऊंगी'।

हाल ही में आई स्पॉटब्वॉय की खबर में परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार लिखा गया था कि जैद और गौहर दिसम्बर में शादी करेंगे। शादी मुंबई में ही होगी जिसे काफी लैविश बनाने की तैयारी है। शादी की डेट तय होने के बाद वेन्यू भी बुक की जा चुकी है। और जल्द ही दोनों वेडिंग डेट अनाउंस करेंगे। दोनों ही परिवार इस शादी से काफी खुश हैं और बढ़-चढ़कर तैयारी कर रहे हैं।

गौहर खान इन दिनों जैद दरबार के साथ काफी समय बिता रही हैं। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट इस बात के गवाह हैं कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब है। बिग बॉस में एंट्री लेने से पहले गौहर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैन से बातचीत की थी। इस दौरान जैद भी उनके लाइव सेशन में शामिल हुए थे। गौहर से दूर रहने पर वो काफी उदास भी थे। इन सब के अलावा जैद के पिता इस्माइल दरबार ने भी कन्फर्म करते हुए बताया था कि जैद ने अगस्त में अपनी मां को गौहर के बारे में बताया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gauhar Khan denied marriage news with Zaid Darbar, said- its just rumour, if there will be something like this I will tell


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jkTSPB

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......