आदित्य नारायण के दिवालिया होने की अफवाह से इंडस्ट्री के दोस्तों ने बढ़ाया मदद का हाथ, खुश होकर होस्ट बोले- 'देखकर अच्छा लगा कि लोग वाकई फिक्र करते हैं'
इंडियन आइडल होस्ट, सिंगर और एक्टर आदित्य नारायण ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने दिवालिया होने की बात से हर किसी को हैरान कर दिया था। एक्टर ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान उनकी पूरी सेविंग्स खत्म हो चुकी हैं और अब उनके पास अकाउंट में महज 18 हजार रुपए ही बचे हैं। इंडिया के पॉपुलर होस्ट की ऐसी हालत देख हर कोई हैरान था हालांकि भास्कर से बातचीत में आदित्य और उनके पिता उदित ने इसे महज मजाकिया स्टाइल में कही गई बात बताया है।
आदित्य के दिवालिया होने की खबर कुछ ही समय में सोशल मीडिया और खबरों में आ गई जिसके बाद कई लोगों ने मदद करने की इच्छा व्यक्त की है। ये देखकर आदित्य काफी खुश हुए हैं।
उदित नारायण ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये साफ किया है कि उनके बेटे आदित्य दिवालिया नहीं हुए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में महज मजाक में ये बात कही थी। अब इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में आदित्य ने इंडस्ट्री से मिल रहे मदद के ऑफर पर रिएक्शन दिया है। आदित्य ने कहा, 'मैं शॉक हो गया था जब कई सारे लोगों ने खबर सुनकर मुझे कॉल किया। मुझे ये मानना ही पड़ेगा कि ये देखकर में काफी भावुक हो गया था कि इंडस्ट्री के कई दोस्तो ने मेरी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया। इससे ये साफ होता है कि लोग वाकई मेरी परवाह करते हैं'।
जल्द शादी करने वाले हैं आदित्य नारायण
आदित्य नारायण दिवालिया होने के साथ अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने की खबरों से सुर्खियों में है। दोनों पिछले 8 सालों से रिलेशनशिप में हैं और शापित फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं। एक इंटरव्यू में होस्ट आदित्य ने बताया कि वो 2020 के आखिर में शादी करने वाले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3447ydf
Comments