'ये रिश्ते हैं प्यार के' शो ऑफ एयर होने से नाराज फैंस ने दी स्टार प्लस चैनल बायकॉट करने की धमकी, ट्विटर पर ट्रेंड करवाया #BoycottStarPlusIfNoYRHPK
टेलीविजन का पॉपुलर शो ये रिश्ते हैं प्यार के जल्द ही ऑफ-एयर किया जाने वाला है। इस शो को साथ निभाना साथिया से रिप्लेस किया जाएगा। हालांकि फैंस शो के बंद होने से काफी नाराज हैं। शो के मेकर्स ने हाल ही में शो को जल्द खत्म करने की घोषणा की है जिससे नाराज होकर फैंस ने चैनल बायकॉट करने की धमकी दी है।
ये रिश्ते हैं प्यार के शो में अबीर और मीशा की लव स्टोरी दिखाई जा रही है जिसे जल्द क्लाइमेक्स एपिसोड दिखाकर बंद किया जा रहा है। खबरें हैं कि मेकर्स और चैनल की अनबन के चलते शो को बीच में ही रोका जा रहा है। इससे नाराज होकर फैंस ने गुस्सा जाहिर करते हुए ट्विटर पर #BoycottStarPlusIfNoYRHPK ट्रेंड करवा दिया है। एक यूजर ने लिखा, हम बतौर दर्शक आग्रह करके थक चुके हैं, वो आधार जिसकी बदौलत आपका चैनल चलता है। अब हम डिमांड करते हैं कि हमारे शो को आगे बढ़ाया जाए, अपना फैसला बदलो।
एक यूजर ने लिखा, मैं आज का एपिसोड देखकर अपने इमोशन्स कंट्रोल नहीं कर सकता। राजन शाही और स्टार प्लस इतने निर्दयी कैसे हो सकते हैं। जबकि उनके इस क्रिएशन को इतना प्यार मिल रहा है इसपर आप लोग इसपर ध्यान क्यों नहीं दे रहे। हम लड़ना बंद नहीं करेंगे। बायकॉट स्टार प्लस।
##खबरें थीं कि शो में सरोगेसी ट्रेक के चलते शो की टीआरपी गिर रही है। ऐसे में एक यूजर ने ट्रेक बदलने की मांग करते हुए लिखा, सरोगेसी ट्रेक के चलते हम अपना शो खो रहे हैं। मीशा और अबीर सबसे लड़ सकते हैं मगर सच्चाई से नहीं। तो प्लीज स्टोरी लाइन बदलें और शो को सही अंत दें। इसके लिए हमें एक्सेंशन चाहिए।
##एक्सटेंशन की मांग करते हुए एक यूजर ने लिखा, हम नहीं चाहते कि शो सालों साल चले। हम बस चाहते हैं कि मीशा और अबीर को एक अच्छी एंडिंग मिले। और इसके लिए हम चाहते हैं कि शो को थोड़े दिनों तक बढ़ाया जाए।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ppDBM
Comments