जान कुमार सानू पर MNS ने लगाए मराठी भाषा का अपमान करने के आरोप, चैनल को महाराष्ट्र सरकार से मांगनी पड़ी माफी

बिग बॉस 14 के मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड पर बवाल मच गया है। कहा जा रहा है कि इस शो के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू ने दूसरे कंटेस्टेंट के शो में मराठी बोलने पर आपत्ति जताई और कहा कि अगर वह उनसे बात करना चाहते है तो मराठी ना बोले। इस बात के सामने आते ही शो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के निशाने पर आ गया है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के लीडर अमेय खोपकर ने जान कुमार सानू के खिलाफ एक चेतावनी जारी की है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि जान ने शो में मराठी भाषा का अपमान किया है। खोपकर ने कहा, ''अगर 24 घंटे के अंदर जान कुमार सानू बिग बॉस के घर के अंदर माफी नहीं मांगते तो शो की शूटिंग रुकवा दी जाएगी। अगर किसी को महाराष्ट्र में रहना है तो उसे मराठी भाषा का सम्मान करना पड़ेगा।''

कलर्स ने मांगी माफी

इस विवाद को बढ़ता देख कलर्स चैनल से महाराष्ट्र सरकार से माफी मांगी है। चैनल ने ईमेल के जरिए माफी मांगते हुए लिखा, 27 अक्टूबर 2020 को प्रसारित हुए एपिसोड में मराठी भाषा के संदर्भ में हमें कई आपत्तियां मिली हैं। हमने इन्हें ध्यान में रखते हुए उस पार्ट को शो से हटा दिया है। हम अनजाने में महाराष्ट्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगते हैं। हम मराठी भाषा बोलने वाली जनता का सम्मान करते हैं और देश में बोली जाने वाली सभी भाषाओं का बराबरी से सम्मान करते हैं।

कौन हैं जान कुमार सानू?

जान मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के बेटे हैं। 26 साल के जान शो में पिछले दिनों नेपोटिज्म के विवाद पर कंटेस्टेंट राहुल वैद्य से भी भिड़ चुके हैं। राहुल ने कहा था- मुझे नेपोटिज्म से नफरत है। यहां जितने भी लोग हैं वे अपनी मेहनत के दम पर हैं, जान यहां केवल अपने पिता के बेटे होने के कारण है। उनके पास अपना व्यक्तित्व नहीं है। जान को जब यह पता चला तो उन्होंने गुस्से में कहा कि ये मेरी खुशकिस्मती है कि मैं कुमार सानू का बेटा हूं। इतना ही नहीं उन्हें गुस्से में राहुल से यह भी कहते सुना गया था- बाप पे मत जा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MNS accuses Jan Kumar Sanu of insulting Marathi language, colors channel apologize to maharashtra government


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ozhkMR

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......