शो के एक्सटेंशन और रेटिंग पर चर्चा करते हुए अली- जैस्मिन की ऑडियो क्लिप हुई लीक, 10 हफ्ते के लिए आए हैं अली गोनी

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 में अली गोनी बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हुए हैं। दमदार आवाज, और बेबाक बातों से चर्चा में चल रहे अली गोनी और जैस्मिन भसीन की नजदीकियां और केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। मगर ये जोड़ी ज्यादा दिनों तक देखने नहीं मिलेगी क्योंकि अली शो में महज 10 हफ्तों के कॉन्ट्रेक्ट में आए हैं। इस बात का खुलासा अली और जैस्मिन की एक ऑडियो से हुआ है जो सोशल मीडिया पर लीक हो गई।

पिछले सीजन की तरह बिग बॉस 14 भी हो सकता है एक्सटेंड

बिग बॉस 14 के एक खबरी पेज से हाल ही में अली गोनी और जैस्मिन भसीन की एक ऑडियो क्लिप जारी की गई है जिसमें शो के एक्सटेंशन पर जैस्मिन कहती हैं, 'हमसे पूछेंगे थोड़ी कि सीजन एक्सटेंड करें? क्या करोगे, नहीं करोगे तो निकलो'। इसपर अली कहते हैं, 'कॉन्ट्रेक्ट पर लिखा हुआ है, करना पड़ेगा'। जैस्मिन कहती हैं, 'मुझे लगता है एक दो हफ्ते एक्सटेंड होगा, रेटिंग बहुत बुरी है क्या?'

बिग बॉस 14 की खराब रेटिंग पर हुई चर्चा

अली गोनी शो के बीच में शामिल हुए हैं जिससे उन्हें शो की रेटिंग की जानकारी है। जैस्मिन के सवाल पर उन्होंने कहा, 'अभी नहीं पता कैसी है, लेकिन ये 1.2 है, इसकी ओपनिंग 2.7 थी'। जैस्मिन पूछती हैं, 'बराबर ऐसी ही रही या ड्रॉप हुई थी। सीनियर्स के होने के बावजूद ड्रॉप हुई'। जैस्मिन की बात को नजरअंदाज करते हुए अली ने आगे एक्सटेंशन पर कहा, 'एक्सटेंड होगा तो फिर एक महीने के लिए ही होगा क्योंकि दो हफ्ते के लिए नहीं बढ़ता। और हुआ तो भी मेरा फायदा नहीं है क्योंकि मेरा कॉन्ट्रेक्ट ही ऐसा है'।

11 हफ्तों के कॉन्ट्रेक्ट पर आए हैं अली गोनी

जैस्मिन भसीन से हुई सीक्रेट बातचीत में अली ने अपने कॉन्ट्रेक्ट के दिनों का भी खुलासा कर दिया। जैस्मिन अली से एक महीने का एक्सटेंशन का सुनकर कहती हैं, 'एक महीने बहुत ज्यादा है अली। तेरा तो 10 हफ्ते का कॉन्ट्रेक्ट है ना'। इसपर अली उल्टा जैस्मिन से कहते हैं, 'तेरे बचे कितने हैं, 11 बचे हैं जिसमें से 4 हफ्ते तो हो गए, मैं तो आया ही पांचवें हफ्ते में हूं'। आगे जैस्मिन कहती हैं, 'मुझे बस उम्मीद है कि मुझे बाहर निकलकर शो मिल जाए'।

बता दें कि अली शो की शुरुआत में ही एंट्री लेने वाले थे लेकिन बोनी कपूर की फिल्म जिद मे व्यस्त होने के कारण एक्टर ने ऑफर ठुकरा दिया था। बाद में फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाने पर मेकर्स ने दोबारा अली को अप्रोच किया और इस बार अली मान गए। अली और जैस्मिन रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के दौरान मिले थे जहां दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। खबरें हैं कि दोनों इन दिनों रिलेशनशिप में हैं हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है।

बाप-बेटे में जारी बहस:कुमार सानू ने की बेटे को काम दिलाने की बात, नाराज होकर जान बोले- 'सिर्फ दो कॉन्सर्ट किए वो भी विनती करने के बाद'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 14: Aly-Jasmine audio clip leaked discussing the extension and rating of the show, Aly Goni sign contract of 10 weeks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HMEO0w

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......