झारखंड की नाजिया नसीम बनीं सीजन की पहली करोड़पति, 11 नवम्बर को करेंगी 7 करोड़ रुपए के सवाल का सामना

कौन बनेगा करोड़पति 12टेलीविजन के गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में गाजियाबाद की छवि कुमार 1 करोड़ रुपए के सवाल तक पहुंची थीं हालांकि जवाब ना आने के स्थिति में उन्हें खेल छोड़ना पड़ा था। अब हाल ही में झारखंड की नाजिया नसीम अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट में विराजमान हुई हैं जिन्होंने ना केवल 15वें सवाल का सामना किया बल्कि सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए।

रांची के पास परास टोली में रहने वाली नाजिया नसीम ने हॉटसीट पर बैठकर 15 सवालों को सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीते हैं। 16वें सवाल का जवाब नाजिया को समझ नहीं आया और वो कन्फ्यूज हो गईं। इस स्थिति में उन्होंने गेम क्विट करना बेहतर समझा। सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्रोमो जारी किया गया है जिसमें बिग बी दमदार आवाज में घोषणा करते दिख रहे हैं। इस दौरान 7 करोड़ का सवाल सुनने के बाद नाजिया ने कहा, जिंदगी में बहुत रिस्क लिए हैं एक और सही। नाजिया के करोड़पति बनने पर अमिताभ बच्चन ने खड़े होकर उनके लिए जोरदार तालियां भी बजाईं।

नाजिया शो में अपने पति और बेटे के साथ पहुंची थीं। 24 अगस्त को उन्हें वीडियो कॉल के जरिए चयन की जानकारी दी गई थी। नाजिया नसीम के एपिसोड को सोनी टीवी पर 9 और 10 अगस्त को प्रसारित किया जाएगा। नाजिया ने आईआईएमसी दिल्ली से पीजी डिप्लोमा किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
KBC 12: Nazia Naseem of Jharkhand becomes first millionaire of the season, to face the question of Rs 7 crore on November 11


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ie1hn6

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......