बिग बॉस 12 विनर दीपिका कक्कड़ ने बनवाया पति शोएब के नाम का टैटू, बोलीं- 'मेरी जिंदगी की हर खुशी की वजह यही है'
बिग बॉस 12 की ट्रॉफी हासिल कर चुकीं दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस अकसर अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर कपल गोल्स सेट करती आई हैं जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने और पति शोएब के नाम को मिलवाकर अपने हाथ पर एक खूबसूरत टैटू बनवाया है।
ससुराल सिमर का और कहां हम कहां तुम टीवी सीरियल में नजर आ चुकीं दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने नए टैटू की झलक शेयर की है। इस टैटू में दीपिका ने अपने और पति शोएब का नाम जोड़कर शोएइका (Shoaika) लिखवाया है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, मेरी जिंदगी में आईं सारी खुशियों की वजह। अल्हमदुलिल्लाह, खुशकिस्मत।
दीपिका अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने और शोएब की खूबसूरत रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिवाली के खास मौके पर दीपिका ने पति के साथ किए गए सेलिब्रेशन की झलक दिखाई थी। इस दौरान जहां शोएब ने काले रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता पहना था वहीं एक्ट्रेस हल्के पीले सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।
##बता दें कि पहले पति रौनक मेहता से तलाक के तीन साल बाद दीपिका कक्कड़ ने अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम से साल 2018 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात ससुराल सिमर का शो के सेट पर हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 12 में हिस्सा लिया था। बिग बॉस की जर्नी में एक्ट्रेस को कई बार पति की याद में इमोशनल होते हुए भी देखा गया था। दोनों की जोड़ी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pHJINb
Comments