अक्षय कुमार की नई पहल का हिस्सा बने बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला, बिंदी लगाकर बोले- 'अब हमारी बारी है'

अपकमिंग फिल्म लक्ष्मी में किन्नर का किरदार निभा रहे अक्षय कुमार ने हाल ही में नई पहल अब हमारी बारी है की शुरुआत की है। इस पहल का मकसद जेंडर इक्वेलिटी को बढ़ावा देना और किन्नरों को समाज में बराबर का हक दिलाना है। अब इस पहल में बिग बॉस 13 के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला भी शामिल हो चुके हैं। एक्टर ने हाल ही में अपना समर्थन दिखाते हुए लाल बिंदी में एक तस्वीर भी शेयर की है।

लक्ष्मी एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी पहल की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अक्षय ने समर्थन देने वालों से लाल बिंदी वाले फिल्टर का इस्तेमाल करने की भी अपील की थी। अब सिद्धार्थ ने इस फिल्टर के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर की है।

पोस्ट में अक्षय की तारीफ करते हुए सिद्धार्थ लिखते हैं, 'इस पहल की शुरुआत करने के लिए अक्षय कुमार सर की सराहना करता हूं। हमें एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए, प्यार दिखाना चाहिए, अपनाना चाहिए और थर्ड जेंडर को सपोर्ट करना चाहिए। चलो लाल बिंदी लगाएं और साथ आएं क्योंकि अब हमारी बारी है उनका साथ देने की जिन्होंने आज तक हमारी खुशी में साथ दिया है'।

बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर बने सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों चंडीगढ़ में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया की सबसे पसंदीदा जोड़ी सिडनाज (सिद्धार्थ शुक्ला- शहनाज गिल) को शूटिंग से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया था।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 13 winner Siddharth Shukla became part of Akshay Kumar's new initiative ab humari bari hai, said with a Red bindi - now it's our turn


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p8UjR5

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......