अवॉर्ड फंक्शन में कोविड 19 प्रोटोकॉल फॉलो ना होते देख भड़के सुधांशु पांडे, मास्क ना पहनने पर खुद हो गए ट्रोल

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हाल ही में मुंबई में दादासाहेब फाल्के आइकन अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया था जहां टीवी इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोग इस फंक्शन में शामिल हुए थे हालांकि यहां ठीक तरह से कोविड 19 से जुड़े प्रोटोकॉल को फॉलो नहीं किया गया। इस बात पर अनुपमा एक्टर सुधांषु उपाध्याय ने भड़कते हुए फंक्शन के ऑर्गेनाइजर्स को फटकार लगाई हालांकि खुद मास्क ना लगाए हुए इंटरव्यू देने पर बाद में लोगों ने सुधांशु को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।

हाल ही में पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सुधांशु पांडे ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'यहां इस फंक्शन में कोई भी प्रोटोकॉल फॉलो नहीं कर रहा है। किसी भी तरह का प्रोटोकॉल फॉलो नहीं हुआ है, ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि इतने सारे लोग हैं यहां, और किसी ने भी मास्क नहीं पहना है। यहां सैनिटाइजर नहीं है। मैं काफी निराश हूं कि हमलोग सब इतनी बड़ी तादात में एक जगह इकट्ठे हुए हैं, अच्छे काम के लिए मेहफिल जमी है अंदर लेकिन कोई प्रोटोकॉल फॉलो नहीं हुए'।

इंटरव्यू देते हुए सुधांशु शायद भूल गए कि उन्होंने और उनकी को-स्टार रुपाली गांगुली ने भी मास्क नहीं लगाया है। ये देखकर सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जहां कुछ का कहना है कि 'पहले खुद मास्क पहन लो, फिर शिकायत करना'। वहीं कुछ यूजर ने लिखा, 'तो ऐसे फंक्शन में रुके ही क्यों, अवॉर्ड मिलने का इंतजार कर रहे थे क्या'।

##

सुधांशु ने दी ट्रोलर्स को सफाई

वीडियो पर ट्रोलर्स द्वारा मास्क ना पहनने पर ट्रोल होने पर सुधांशु ने सफाई देते हुए कमेंट में कहा, 'वो लोग जो लगातार ये पूछ रहे हैं कि मैंने मास्क क्यों नहीं लगाया है, ये इंटरव्यू अवॉर्ड फंक्शन के बाहर खुली जगह में हुआ था, जहां मीडिया 15 फीट की दूरी पर थी। अगर मैं खुद प्रोटोकॉल फॉलो नहीं करता तो मैं इस बारे में बात नहीं करता'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anupama Actor Sudhanshu Pandey slammed award show organizers and celebs for not following COVID-19 protocols, gets trolled for not wearing mask himself


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qbdASH

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......