20 नवम्बर को स्कूल फ्रेंड अभिषेक भट्टाचार्या से शादी करने वाली हैं उड़ान एक्ट्रेस शीतल पांड्या, जूम कॉल के जरिए की थी एंगेजमेंट
तू सूरज मैं सांझ, चिड़ियाघर और उड़ान जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस शीतल पांड्या जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक भट्टाचार्या से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों स्कूल के समय से एक दूसरे को जानते हैं और पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लॉकडाउन और महामारी के चलते दोनों ने जूम कॉल के जरिए सगाई की है।
स्पॉटब्वॉय से बातचीत में शीतल ने अपने शादी की तैयारी पर कहा, हमारी शादी 20 नवम्बर को होने जा रही है। मैं अभिषेक भट्टाचार्या जो प्रोफेशन से एक डॉक्टर हैं से शादी कर रही हूं। हम एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं। वो यूके के कहने वाले हैं। हम इस साल की शुरुआत में शादी करने वाले थे लेकिन महामारी के चलते वो भारत नहीं आ पाया। इसलिए हमनें जूम कॉल के जरिए सगाई की थी। ये एक अलग तरह का अनुभव था जिसमें बहुत मजा आया।
कोरोना महामारी के बीच शादी करने पर एक्ट्रेस बताती हैं, मौजूदा स्थिति देखते हुए हम महज परिवार की मौजूदगी में शादी करेंगे। अभिषेक एक डॉक्टर हैं और इसलिए वो कोरोना से जुड़े रूल तोड़ने के खिलाफ हैं। वो सोशल डिस्टेंसिंग को काफी संजीदगी से लेते हैं। यहां तक की वो लगातार मुझे मास्क अच्छे से पहनने की याद दिलाते रहते हैं।
आगे एक्ट्रेस ने बताया, हमारी शादी एक ट्रेडिशनल बंगाली स्टाइल की शादी होने वाली है जो वेस्टिन मुंबई गार्डन सिटी में होने वाली है। जब एक बार चीजें सही हो जाएंगी तब हम अपने दोस्तों और करीबियों के साथ एक शानदार सेलिब्रेशन करेंगे।
##स्कूल से है दोनों की दोस्ती
शीतल ने अभिषेक से अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया, हम एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वो स्कूल का टॉपर था जबकि मैं कल्चरल एक्टिविटी में ज्यादा था। स्कूल में हम दोस्त नहीं थे। बाद में एक बार उसने मुझे टीवी शो में देखा और मुझे मैसेज किया। धीरे-धीरे हमारी दोस्ती हुई और फिर मुलाकातें होने लगीं। हमारी पसंद बहुत मिलती हैं और वो एक अच्छा राइटर भी है।
शादी के बाद भी काम करती रहेंगी शीतल
शीतल बताती हैं कि वो शादी के बाद भी अपने काम पर फोकस करती रहेंगी। एक्ट्रेस को काम करना काफी पसंद है, कैमरा के बिना उन्हें जिंदगी अधूरी लगती है। एक्ट्रेस ने कहा, मैं 18 साल की थी तब से काम कर रही हूं। मुझे काफी खुशी है कि अभिषेक मुझे और मेरे काम को बहुत सपोर्ट करते हैं। लेकिन मैं शादी के बाद इंडिया में नहीं रहूंगी। ऐसे में मैं ऑनलाइन कंटेंट क्रिएशन करूंगी और अपने वीडियोज शेयर करूंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IKlscw
Comments