25 दिसम्बर को ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार से शादी करेंगी गौहर खान, 3 दिनों तक चलेंगी शादी की रस्में
एक्ट्रेस गौहर खान हाल ही में बिग बॉस 14 के घर से बाहर आने के बाद गोवा वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वेकेशन में एक्ट्रेस अकेले नहीं बल्कि अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ गई हैं जहां से लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच खबरें हैं कि गौहर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस 25 दिसम्बर को शादी करेंगी।
कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि गौहर और म्यूजिक कंपोजर के बेटे जैद दरबार नवम्बर में शादी करेंगे हालांकि एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों से साफ इनकार कर दिया था। अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों 25 दिसम्बर को शादी करेंगे। शादी की डेट पक्की कर दी गई है। शादी की रस्में 22 दिसम्बर से शुरू होकर तीन दिनों तक चलेंगी जिनमें महज करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हो सकेंगी। निगार खान और बाकी परिवार वाले भी जल्द ही दुबई से इंडिया आएंगे। शादी मुंबई में ही होगी।
एक दूसरे का हाथ थामे वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि इन दिनों गौहर खान जैद के साथ गोवा वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। दोनों गोवा रवाना होने से पहले एयरपोर्ट में एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए थे। गौहर लगातार अपनी वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर रही हैं।
##गौहर ने शादी की खबरों का बताया अफवाह
बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर बनकर पहुंची गौहर खान ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शो के दौरान ही खबरें आईं कि गौहर शादी कर रही हैं हालांकि शो से बाहर एक्ट्रेस ने इस खबरों से साफ इनकार कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, ये महज अफवाह है, मैं शादी नहीं कर रही हूं और अगर करूंगी तो खुद सबको इस बारे में बताऊंगी।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/328N6a1
Comments