सिंगर बॉबी ब्राउन का 28 साल का बेटा घर में मृत मिला, 8 साल के अंदर परिवार ने तीसरी ऐसी दर्दनाक घटना देखी
फेमस अमेरिकी सिंगर बॉबी ब्राउन (51) के बेटे बॉबी ब्राउन जूनियर की मौत हो गई है। 28 साल के ब्राउन जूनियर बुधवार को लॉस एंजिलिस स्थित अपने घर में मृत मिले। लॉस एंजिलिस पुलिस के मुताबिक, घटना वहां के लोकल समयानुसार दोपहर 1:50 बजे की है। पुलिस का मानना है कि घटना में किसी तरह का फाउल प्ले नहीं है। ब्राउन जूनियर बॉबी ब्राउन और किम वार्ड के बेटे थे।
8 साल में ब्राउन फैमिली में ऐसी तीसरी मौत
बॉबी ब्राउन के बेटे की मौत उनकी जिंदगी में पिछले कुछ सालों में घटी दर्दनाक घटनाओं की अगली कड़ी है। 2012 में बॉबी ब्राउन की पत्नी और दिग्गज सिंगर व्हिटनी हॉस्टन बेवर्ली हिल्स होटल के कमरे के बाथटब में मृत मिली थीं। पुलिस ने इसे दुर्भाग्यवश डूबने से हुई मौत बताया था।
2015 में बॉबी ब्राउन की 22 साल की बेटी बॉबी क्रिस्टीना ब्राउन एटलांटा स्थित घर के बाथटब में मृत मिली थीं। उनका मुंह बाथटब में डूबा हुआ था। मौत से पहले वे 6 महीने तक कोमा में रही थीं। ऑटोप्सी रिपोर्ट में बॉबी के शरीर में मोरफीन, कोकीन, अल्कोहल और प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स पाया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HgRufR
Comments