आशीष रॉय के दोस्त सूरज थापर का खुलासा- 'उनकी फाइंनेंशियल कंडीशन ठीक थी, 2 साल पहले शादी करने वाले थे'

ससुराल सिमर का, बनेगी अपनी बात जैसे कई बेहतरीन टीवी शोज का हिस्सा रह चुके आशीष रॉय का 24 नवम्बर को मुंबई में निधन हो चुका है। 55 साल के एक्टर की मौत का कारण किडनी फेल होना बताया जा रहा है। आर्थिक तंगी के कारण एक्टर के पास इलाज के पैसे तक नहीं थी जिसके कारण वो पिछले एक साल से मदद की गुहार लगा रहे थे। अब उनके करीबी दोस्त सूरज थापर ने खुलासा करते हुए बताया कि आशीष 2 साल पहले शादी करने वाले थे हालांकि कुछ दिक्कतों के कारण ऐसा मुमकिन नहीं हो सका।

रिश्ता साझेदारी का में आशीष के को-स्टार रह चुके सूरज थापर ने हाल ही में स्पॉटब्वॉय से बातचीत में बताया कि आशीष ने आर्थिक तंगी से निकलते हुए दोबारा शूटिंग शुरू कर दी थी। सूरज को दुख है कि दोस्त आशीष के आखिरी समय में वो अकेले थे। इसपर एक्टर ने कहा, वो पिछले कई सालों से बेहतरीन काम करते आए हैं। वो एक कॉमेडियन के रूप में फेमस थे और अपनी डबिंग स्किल और टीवी शो के काम के लिए जाने जाते थे। दुर्भाग्य से उन्हें जीवनसाथी नहीं मिल सका। उनको कमिटमेंट नहीं मिला। मैं हमेशा उनसे कहा करता था कि प्लीज कोई साथी ढूंढ कर सेटल हो जाओ। फ्यूचर में तुम चीजें कैंसे मैनेज करोगे। वो खुद भी सेटर होना चाहता था लेकिन बात नहीं बनी।

2 साल पहले खुद आशीष ने दी थी शादी करने की जानकारीः सूरज

आगे एक्टर बताते हैं, दो साल पहले आशीष अपनी बहन के घर कोलकाता गए थे, वहां से उन्होंने मुझे फोन करके कहा था कि भाई मुझे लड़की मिल गई है, और मैं शादी कर रहा हूं। उन्होंने ये भी कहा कि वो मेरी उस लड़की से बात करवाएंगे। मैं ये सुनकर बेहद खुश हुआ था। लेकिन बाद में कुछ दिक्कतें हो गईं।

जब वो वापस आया तो मैंने उससे पूछा कि शादी कब कर रहे हो। तो उसने जवाब में कहा कि बाद में बताऊंगा वहां बात नहीं बनी। शायद किस्मत में जीवनसाथी थी ही नहीं, अकेले जीवन बिताया उसने।

आशीष की आर्थिक तंगी खत्म हो चुकी थीः सूरज

खबरों की मानें तो आर्थिक तंगी के कारण आशीष के पास इलाज के पैसे तक नहीं थे। इसपर सूरज ने बताया, दोस्तों और दूर के लोगों ने उसकी फाइंनेंशियली बहुत मदद की। उसके पास इतने पैसे थे कि वो इलाज करवा सके। उसकी बहन ने भी मदद की थी। यहां तक की लॉकडाउन के बाद उसकी बहन 25 दिनों तक उसके साथ थी। आशीष खुद भी इलाज के बाद कोलकाता शिफ्ट होने वाला था, लेकिन किसे पता था ऐसा कुछ हो जाएगा।

उसकी जान बच सकती थीः बहन कनिका

24 नवम्बर को भाई की मौत के तुरंत बाद बहन कनिका कोलकाता से मुंबई पहुंची थीं। उनका कहना है कि मौत से पहले एक्टर ने फोन करके कमजोरी महसूस होने की बात कही थी जिस पर कनिका ने उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी थी। एक्टर ने स्थिति को गंभीरता से ना लेते हुए कहा कि सब ठीक है। इसी दिन उनका डायलिसिस होना था। आशीष ने अपने हाउस हेल्प से कहा था एमरजेंसी में बहन को खबर ना दिया करें क्योंकि वो कोलकाता में परेशान हो जाती हैं।

भाई के निधन से कनिका काफी टूट गई हैं। कनिका ने बताया, वो हमेशा कहा करते थे तुम्हारी बेटी की शादी देखने के लिए मैं कुछ और साल जीने वाला हूं, लेकिन उन्होंने इंतजार ही नहीं किया। आशीष के बहुत सारे शूट शेड्यूल थे, लेकिन मेरे पास किसी को ये कहने का साहस नहीं है कि अब वो नहीं रहे। मैं ये शब्द नहीं बोल सकती।

आर्थिक तंगी से में बीता आखिरी समय:मौत से पहले आशीष रॉय के पास नहीं थे इलाज के पैसे, इन सितारों ने भी तंगी में गुजारा अपना आखिरी समय



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashiesh Roy's friend Sooraj Thapar reveals- 'his financial condition was fine, they were going to get married 2 years ago'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o26LR9

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......